![Honda NX500 Price In India Honda NX500 Price In India](https://khabarpanel.com/wp-content/uploads/2024/01/Honda-NX500-Price-In-India-1024x576.webp)
Honda NX500 Price In India: ऑफरोडिंग लवर्स के लिए भारतीय ऑटो बाजार में उतर चुकी है होंडा की Honda NX500। इस बाइक ने भारतीय बाजार में आते ही तहलका मचा दिया है। आज हम बात करने वाले हैं Honda NX500 Price, इसके फीचर्स, स्पेक्स और इंजन के बारे में भी डिटेल से जानते हैं।
Honda NX500 के फीचर्स
अब हम बात करते हैं सबसे पहले इस बाइक के फीचर्स के बारे में। लेकिन उससे पहले हम आपको बता दें कि इस बाइक का सिर्फ एक ही वेरिएंट आता है और यह बाइक तीन कलर Grand Prix Red, Matte Gunpowder Black Metallic, Pearl Horizon White में उपलब्ध है।
तो चलिए अब इसके फीचर्स की बात कर लेते हैं आपको इस बाइक में ऑल एलइडी लाइट्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और इसमें आपको नेविगेशन के साथ 5 इंच का कलर टीएफटी डिस्पले मिल जाता है।
इसके अलावा भी इस बाइक के अंदर बहुत सारे फीचर्स हैं जैसे कि इस बाइक में आपको 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर अलॉय व्हील कॉम्बिनेशन के साथ मिलते हैं और अब अगर बात करें इसके ब्रेकिंग सिस्टम के बारे में तो आपको इसमें फ्रंट में 296MM ट्विन डिस्क ब्रेक और रियर में 240MM डिस्क ब्रेक मिलती है, जो के डुअल चैनल ABS के साथ आता है।
Honda NX500 स्पेक्स और इंजन
अगर बात करें Honda NX500 के दमदार इंजन के बारे में इसमें आपको 471CC का एक पावरफुल इंजन मिलता है। जो कि BS6 इंजन द्वारा संचालित है। जो 47BHP की पावर 8,600 आरपीएम पर जनरेट करता है और 43NM का टॉर्क 6,500 आरपीएम पर उत्पन्न करता है। और आपको बता दें कि इसमें स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलता है।
Specification | Value |
---|---|
Engine Capacity | 471 cc |
Transmission | 6 Speed Manual |
Kerb Weight | 196 kg |
Fuel Tank Capacity | 17.5 litres |
Max Power | 46.9 bhp |
Honda NX500 Price In India
अब जानते हैं हम इसकी कीमत के बारे में इसकी एक्स शोरूम कीमत इस समय में ₹5.90 लाख है।
FAQs
Honda NX500 की कीमत क्या है?
Honda NX500 की एक्स शोरूम कीमत इस समय में ₹5.90 लाख है। इस बाइक का एक ही वेरिएंट आता है और ये बाइक तीन कलर्स Grand Prix Red, Matte Gunpowder Black Metallic, Pearl Horizon White में मौजूद है।
Honda NX500 का माइलेज कितना है?
Honda NX500, 27.78 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है।