![Bigg Boss 17 Winner In Hindi Bigg Boss 17 Winner In Hindi](https://khabarpanel.com/wp-content/uploads/2024/01/Bigg-Boss-17-Winner-In-Hindi.webp)
Bigg Boss 17 Winner In Hindi: दोस्तों बिग बॉस शो की पापुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है। टीआरपी में भी यह शो टॉप पर रहा है। इतने समय के बाद, बिग बॉस सीजन 17 का फिनाले आखिरकार आ गया। रविवार को इस शो के होस्ट सलमान खान ने 17वें सीजन का विजेता घोषित किया।
सीजन के टॉप 3 में अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा शामिल थे। विजेता को पुरस्कार राशि ₹ 50 लाख के साथ हुंडई क्रेटा कार भी मिली है। यह पहली बार है कि किसी फाइनलिस्ट को दौड़ से बाहर होने के लिए कोई पुरस्कार नहीं दिया गया। प्रतियोगियों के परिवार भी उनका समर्थन करने के लिए शो में दिखाई दिये थे।
Bigg Boss 17 Winner In Hindi
![Bigg Boss 17 Winner In Hindi 1 Bigg Boss 17 Winner In Hindi](https://khabarpanel.com/wp-content/uploads/2024/01/Bigg-Boss-17-Winner-In-Hindi-1-1024x576.webp)
इन टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में से टॉप 2 कंटेस्टेंट्स अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी फाइनल में पहुंचे। जिस पल का इंतजार हम सभी कर रहे थे वो आ गया, शो के होस्ट सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस सीजन 17 का विजेता घोषित किया।
Ab yeh hua na ek yaadgaar janamdin ka shubharambh! Let the celebration begin as @munawar0018 lifts the iconic #BiggBoss17 trophy.#BB17 #BiggBoss17onJioCinema @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/FiHey9DbUr
— JioCinema (@JioCinema) January 28, 2024
इन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक चमचमाती ब्रैंड न्यू हुंडई क्रेटा गाड़ी मिली। यह दिन मुनव्वर फारूकी के लिए और भी खास था क्योंकि उनका बर्थडे भी इसी दिन था। जिस वजह से उनकी खुश डबल हो गई। हाथ में ट्रॉफी लेते हुए मुनव्वर थोड़े इमोशनल नजर आए। उन्होंने फैन्स का उनको इतना सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया।
Munawar Faruqui Bigg Boss 17 Journey
मुनव्वर को बिग बॉस सीजन 17 के शुरूआत से ही इस सीजन का टॉप कंटेस्टेंट माना जा रहा था। मुनव्वर फारुकी शो के शुरुआत से ही चर्चा में रहते थे। घर में अपने व्यवहार से वो लोगों के फेवरेट बन गए थे। जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त ग्रोथ भी दिखी। मुनव्वर सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलिब्रेटीज में से एक है। इंस्टाग्राम पर उनके 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बिग बॉस 17 के विनर कौन होंगे इस बात को लेकर उनके नाम की सबसे ज्यादा चर्चा थी और उन्हें दर्शकों का खूब समर्थन मिला। आखिरकार, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में मुनव्वर को विनर घोषित किया गया।
Who is Munawar Faruqui?
Bigg Boss 17 Winner मुनव्वर फारुकी एक मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं जो यूट्यूब पर अपनी विडियोज़ डालते हैं। इनकी विडियोज़ को लोगों से बहुत बढ़िया रिस्पांस मिलता है यूट्यूब पर मुनव्वर के 46 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। अपनी स्टैंड अप कॉमेडी की वजह से मुनव्वर काफी कंट्रोवर्सी में भी फंस चुके हैं।
मुनव्वर को Lock-Up शो से मिली थी लोकप्रियता
बिग बॉस से पहले मुनव्वर एक और रियलिटी शो में जा चुके हैं और उसे जीत भी चुके हैं। इस शो का नाम था लॉकअप और इसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। इस शो के बाद मुनव्वर की फैन फॉलोइंग और भी बढ़ी और उनको यूट्यूब के अलावा, एक और नई ऑडियंस मिली जिससे उनका बिग बॉस जाने का रास्ता और साफ हो गया।
मुनव्वर फारुकी की बायोग्राफी जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल– Munawar Faruqui Net Worth: Big Boss 17 के विनर हैं करोड़ों के मालिक, wife, age, biography, lifestyle
FAQs
बिग बॉस 17 का विनर कौन है?
शो के होस्ट सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस सीजन 17 का विजेता घोषित किया।
क्या अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 जीत सकते हैं?
मुनव्वर फारुकी ने अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी को हराकर बिग बॉस सीजन 17 जीत चुके हैं।