Top 10 Richest Actors In India: दोस्तो, भारत की फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। भारत में विभिन्न भाषाओं में हर साल 1500 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया जाता है।
इन फिल्म्स को दूसरे देशों में भी रिलीज किया जाता है। जिस वजह से भारतीय फिल्म स्टार पूरी दुनिया में बेहद पॉपुलर है और कमाई के मामले में भी यह भारतीय फिल्म एक्टर्स दुनिया के बहुत सारे टॉप सेलिब्रिटीज से भी कहीं आगे हैं।
India के 10 सबसे अमीर एक्टर
आज हम आपको India के 10 सबसे अमीर एक्टर के बारे में बताएंगे जिनमे से बहुत से स्टार्स दुनिया के 10 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल है। तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत का सबसे अमीर एक्टर कौन है (Bharat Ka Sabse Amir Actor Kaun Hai) तो हमारे साथ इस आर्टिकल में बने रहिए।
शाहरुख खान जिन्हें किंग खान भी कहा जाता है वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। यह हमेशा दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शुमार रहते हैं। कुछ रिपोर्टर्स के मुतबिक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 2024 में कुल संपत्ति 735 मिलियन डॉलर है जो 6128 करोड़ रुपए के बराबर है।
शाहरुख खान की फिल्म बायोग्राफी की बात करें तो इन्होंने 80 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक टेलीविजन अभिनेता के रूप में की थी। उन्हें अपनी पहली फिल्म 1992 में दीवाना के रूप में मिली और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वह फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक और इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं।
2. Amitabh Bachchan
Top 10 Richest Actors In India
Amitabh Bachchan Net Worth
Rs 3335 Cr [$400 Million]
Fees Per Film
Rs 10 Crores
Endorsement Fee
Rs 5 Crores
Amitabh Bachchan Net Worth & Income
दोस्तों 400 मिलियन डॉलर (3335 करोड़ रूपए) की संपत्ति के साथ अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इन्हे बिग बी के नाम से भी जाना जाता है। दोस्तों अमिताभ बच्चन 1970 और 1980 के दशक के सबसे ज्यादा डोमिनेटिंग एक्टर थे और यह उस समय वन मैन इंडस्ट्री कहे जाते थे।
अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1969 में सात हिंदुस्तानी से की थी और इन्होंने अपने करियर में 200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। हाल ही में अमिताभ ने कल्कि 2898 AD फिल्म में अश्वत्थामा का रोल किया है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इस फिल्म ने worldwide बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
3. Salman Khan
Top 10 Richest Actors In India
Salaman Khan Net Worth
3200 Crores [$380 Million]
Fees Per Film
50cr to 80cr
Endorsement Fee
10 crore
Salaman Khan Net Worth & Income
380 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ बॉलीवुड के भाई जान हमारी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। सलमान खान बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक सलीम खान के बेटे हैं। सलमान खान ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म से की थी।
इसके अगले साल 1989 में इन्होंने मैंने प्यार किया फिल्म में काम किया जिसने सलमान खान को रातों रात स्टार बना दिया। अपने फिल्मी करियर में इन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्म wanted ने इन्हें एक एक्शन स्टार के रूप में पहचान दिलाई थी जिसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्में दी हैं।
फिलहाल कुछ समय से इनकी फिल्मों का जादू फीका हो गया है लेकिन उम्मीद है इनकी आने वाली फिल्म सिकंदर काफी बड़ी हिट हो सकती है।
4. Hritik Roshan
Top 10 Richest Actors In India
Hritik Roshan Net Worth
Rs 3100 Crores [$370 Million]
Fees Per Film
Rs 40 to 65 crores
Endorsement Fee
Rs 10 to 12 crore
Hritik Roshan Net Worth & Income
370 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन हमारी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में अपने डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे खूबसूरत सेलिब्रिटीज की लिस्ट में कईं बार टॉप 5 में रह चुके हैं।
ऋतिक रोशन अपने फिल्मी करियर में लगभग 40 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं और 6 फिल्मफेयर अवार्ड्स भी जीत चुके हैं जिनमे से चार बेस्ट एक्टर के थे। ह्रितिक रोशन की आने वाली War 2 और krrish 4 फिल्म के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
5. Akshay Kumar
Top 10 Richest Actors In India
Akshay Kumar Net Worth
Rs 2850 Crores [$340 Million]
Fees Per Film
Rs 80 to 100 crores
Endorsement Fee
Rs 2 to 3 crore
Akshay Kumar Net Worth & Income
340 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हमारी इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। अक्षय कुमार ने 1991 में फिल्म सौगंध से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
अक्षय कुमार को बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्शन के लिए जाना जाता है। अक्षय कुमार एक फिल्म में काम करने के लिए 80 से 100 करोड़ रुपए लेते हैं।
फ़िलहाल के समय अक्षय कुमार का करियर भी काफी खराब चल रहा है लेकिन इनकी आने वाली फिल्मों की लाइनअप में कुछ फिल्में ऐसी हैं जो इन्हें तगड़ा कमबैक दिला सकती है जैसे कि हेरा फेरी 3।
6. Amir Khan
Top 10 Richest Actors In India
Amir Khan Net Worth
Rs 1900 Crores [$230 Million]
Fees Per Film
Rs 50cr to 80cr
Endorsement Fee
Rs 5 To 7 Crores
Amir Khan Net Worth & Income
230 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। आमिर खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कयामत से कयामत तक (1988) फिल्म के साथ की थी।
आमिर खान की मूवीज़ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट होती हैं। भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो की लिस्ट में पहले स्थान पर आमिर खान की ही फिल्म है जिसने दुनिया भर से 2000 करोड़ से अधिक की कमाई की है। यहां तक कि आमिर ख़ान की दंगल 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ भारत की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है।
7. Ram Charan
Top 10 Richest Actors In India
Ram Charan Net Worth
Rs 1370 Crores [$164 Million]
Fees Per Film
Rs 90cr to 100cr
Endorsement Fee
Rs 2 Crores
Ram Charan Net Worth & Income
दोस्तो तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण RRR मूवी के बाद ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। आपको बता दें साल 2022 में रिलीज़ हुई इनकी फिल्म RRR ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई के साथ भारत को पहला ऑस्कर भी दिलवाया था। इस फिल्म के गाने नाटू नाटू ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी।
राम चरण तेलुगु इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में चिरूथा फिल्म से की थी जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण की कुल संपत्ति लगभग 164 मिलियन डॉलर है।
8. Saif Ali Khan
Top 10 Richest Indian Actors
Saif Ali Khan Net Worth
1200 Crores [$143 Million]
Fees Per Film
Rs 5 To 8 Crores
Endorsement Fee
Rs 1 Crores
Saif Ali Khan Net Worth & Income
हमारे इस लिस्ट में अगला नाम आता है सैफ अली खान का जो कि रॉयल पटौदी परिवार का हिस्सा हैं। सैफ अली खान एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली पटौदी के बेटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान की कुल संपत्ति लगभग 143 मिलियन डॉलर है।
1993 में परंपरा फिल्म से इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद इन्होंने बहुत सारी हिट मूवीज़ में काम किया। सैफ अली खान एक बहुमुखी अभिनेता हैं जिन्होंने रोमांस, कॉमेडी, विलेन लगभग सभी प्रकार के किरदार किए हैं।
9. Akkineni Nagarjuna
Top 10 Richest Indian Actors
Akkineni Nagarjuna Net Worth
950 Crores [$113 Million]
Fees Per Film
Rs 9 To 11 Crores
Endorsement Fee
Rs 2 Crores
Akkineni Nagarjuna Net Worth & Income
हमारे इस लिस्ट में अगला नाम आता है साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन का। अक्किनेनी नागार्जुन उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सबसे पहले साउथ की फिल्मों का क्रेज हिंदी बेल्ट में बढ़ाया है फिर चाहे इनकी मूवी डॉन नंबर 1 हो या मास लोगों ने इनकी मूवीज़ को TV पर बहुत पसंद किया है।
इनकी फिल्मों की अपनी एक अलग फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्किनेनी नागार्जुन की कुल संपत्ति $113 मिलियन है।
10. Rajnikanth
Top 10 Richest Indian Actors
Rajnikanth Net Worth
Rs 450 Crores [$53 Million]
Fees Per Film
70 Cr To 150 Cr
Rajnikanth Net Worth & Income
India के 10 सबसे अमीर एक्टर की इस लिस्ट में अगला नाम आता है सुपरस्टार रजनीकांत का जिन्हे फैन्स थलाइवा कहकर बुलाते हैं। मनोरंजन क्षेत्र में कदम रखने से पहले रजनीकांत ने कुली और परिवहन गाइड के रूप में काम किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत की कुल संपत्ति $53 मिलियन है।
शाहरुख खान 735 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर एक्टर हैं।
शाहरुख खान की नेट वर्थ कितनी है?
2024 में शाहरुख खान की नेट वर्थ 735 मिलियन डॉलर है।
दोस्तों, हम आशा करते हैं कि आपको Top 10 Richest Actors In India के बारे में हमारा ये आर्टिकल उपयोगी लगा होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल उपयोगी लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ऐसे ही मनोरंजक न्यूज़ पाने के लिए आप हमारे push notifications को भी on कर सकते हैं। धन्यवाद!