![2024 Chetak Premium 2024 Chetak Premium](https://khabarpanel.com/wp-content/uploads/2024/01/2024-Chetak-Premium__-1024x576.webp)
2024 Chetak Premium: साल 2024 शुरू होते ही ऐसा लग रहा है कि जैसे कि भारतीय ऑटो बाजार के अंदर एक सैलाब सा आ गया है हर रोज़ कोई ना कोई बाइक लॉन्च हो रही है।
इसी बीच बजाज ने भी अपनी 2024 Chetak premium इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को लांच किया है। जिसमें अनेक फीचर्स हैं। तो चलिए अब इसके फीचर्स और इसके प्राइस के बारे में डिटेल में जानते हैं।
Features
प्रीमियम वेरिएंट में जो आपको सबसे पहले फीचर्स मिलने वाला है वह 5 इंच की TFT स्क्रीन है। और अगर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटा है। और इसमें आपको 3.2kWH बैटरी पैक मिलता है। जो 127 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। जो पहले वेरिएंट के कंपैरिजन में यह रेंज बहुत ज्यादा है।बजाज चेतक प्रीमियम पर 800W का चार्जर भी प्रदान कर रहा है। जो इसको आधे घंटे के अंदर 15.6 किमी की रेंज प्रदान करेगा।
2024 Chetak Premium में और भी बहुत सारे फीचर्स ऐड किए गए हैं। जैसे कि सेल्फ केंसलिंग बलिंकर, लेफ्ट एंड राइट कंट्रोल स्विचस, इलेक्ट्रॉनिक हैंडल लॉक, सेट ओपनिंग स्विच के साथ इसके बूट स्पेस को भी बढ़ाया गया है।
इसके साथ Chetak Premium को पसंद करने और खरीदने वालों को और भी बहुत सारी चीज मिल जाती हैं जैसे कि ऑन स्क्रीन म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट्स, रिवर्स मोड और डिस्प्ले थीम को अपने अवतार से यूज़ करने का ऑप्शन मिलता है।
Colour
अब बात करते हैं 2024 चेतक प्रीमियम के कलर के बारे में तो ये स्कूटर तीन कलर के अंदर मौजूद है। इंडिगो ब्लू, ब्रुकलिन ब्लैक और हेज़लनट।
2024 Chetak premium price in India
अब बात करते हैं 2024 चेतक प्रीमियम के प्राइस के बारे में तो इसके पहले वर्जन की कीमत थी 1,15,000 रूपए और अब इस न्यू वर्जन की कीमत में कुछ इजाफा हुआ है। जो अब बढ़कर के 1,35,000 रूपए तक हो गई है।
दोस्तों हम आपकी आसानी के लिए बता देते हैं कि इस स्कूटर का हर शहर में अलग-अलग प्राइस है।
City | On Road Price |
Delhi | ₹ 1,23,169 |
Mumbai | ₹ 1,33,707 |
Kolkata | ₹ 1,29,543 |
Bangalore | ₹ 1,24,141 |
Chandigarh | ₹ 1,23,645 |
Chennai | ₹ 1,23,819 |
Hyderabad | ₹ 1,23,386 |
Pune | ₹ 1,33,707 |
Ahmedabad | ₹ 1,30,610 |