मई 2025 में 150cc से 200cc बाइक्स की बिक्री में दिखा मिला-जुला ट्रेंड: Apache ने दिखाई 29.53% की ग्रोथ

150cc-200cc-motorcycle-sales-may-2025-apache-pulsar-r15-xtreme-analysis

भारत के 150cc से 200cc बाइक सेगमेंट ने मई 2025 में कुछ दिलचस्प आंकड़े पेश किए हैं। इस सेगमेंट की कुल बिक्री 1,54,536 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 10.14% की गिरावट दर्शाती है। लेकिन TVS Apache जैसी बाइक्स ने इस मंदी के बीच भी शानदार प्रदर्शन किया।

Highlights

  • TVS Apache बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक: 49,099 यूनिट्स
  • Bajaj Pulsar को 19% की गिरावट का सामना करना पड़ा
  • Yamaha MT15 और R15 की बिक्री में भारी गिरावट
  • Hero Xpulse और Hornet में दिखा दमदार MoM उछाल

YoY तुलना: Apache और Unicorn आगे, Yamaha को झटका

1000040236 edited

TVS Apache सीरीज़ ने मई 2025 में 29.53% की ग्रोथ दर्ज की और 49,099 यूनिट्स के साथ टॉप पर रही। वहीं, Honda Unicorn ने 15.67% की बढ़त के साथ 28,616 यूनिट्स बेचीं। दूसरी ओर, Yamaha के MT15 और R15 मॉडल्स को साल-दर-साल भारी गिरावट का सामना करना पड़ा।

YoY (Year-on-Year) Comparison – मई 2025 Versus मई 2024

बाइक मॉडलमई 2025मई 2024अंतर (%)
TVS Apache Series49,09937,906+29.53%
Bajaj Pulsar 150-200cc38,30947,301-19.01%
Honda Unicorn28,61624,740+15.67%
Yamaha FZ12,97914,359-9.61%
Yamaha MT157,03414,612-51.86%
Yamaha R155,99710,435-42.53%
Honda SP1603,2949,939-66.86%
Hero Xpulse 2002,4073,433-29.89%
KTM 200 Series2,0712,645-21.70%
Bajaj Avenger1,2771,144+11.63%
Honda Hornet 2.01,2732,505-49.18%
Suzuki Gixxer9141,168-21.75%
Hero Xtreme 160R/2006231,228-49.27%
Honda CB200X586512+14.45%
Kawasaki W1755754+5.56%

MoM तुलना: Hornet और Xpulse ने दिखाई मजबूती

1000040239

महीना-दर-महीना तुलना करें तो मई 2025 में 3.70% की वृद्धि देखने को मिली। Honda Hornet और Hero Xpulse जैसे मॉडल्स ने अप्रैल के मुकाबले जबरदस्त उछाल दिखाया।

Also Read: Honda Two-Wheeler Sales May 2025: Shine और Unicorn चमके, Activa की रफ्तार घटी

MoM (Month-on-Month) Comparison – मई 2025 Versus अप्रैल 2025

बाइक मॉडलमई 2025अप्रैल 2025अंतर (%)
TVS Apache Series49,09945,633+7.60%
Bajaj Pulsar 150-200cc38,30939,898-3.98%
Honda Unicorn28,61626,017+9.99%
Yamaha FZ12,97913,482-3.73%
Yamaha MT157,0347,025+0.13%
Yamaha R155,9974,908+22.19%
Honda SP1603,2943,539-6.92%
Hero Xpulse 2002,4071,455+65.43%
KTM 200 Series2,0711,979+4.65%
Bajaj Avenger1,2771,003+27.32%
Honda Hornet 2.01,273515+147.18%
Suzuki Gixxer914991-7.77%
Hero Xtreme 160R/2006231,823-65.83%
Honda CB200X586560+4.64%
Kawasaki W17557188-69.68%

क्या कहते हैं ये आंकड़े?

1000040241

हालांकि पूरे सेगमेंट की साल-दर-साल बिक्री घटी है, लेकिन Apache, Unicorn और Avenger जैसी बाइक्स ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। Yamaha को इस बार तगड़ा झटका लगा है, खासतौर पर MT15 और R15 की भारी गिरावट से। वहीं Hero Xpulse और Honda Hornet ने महीने-दर-महीने तेजी से रिकवर किया है।

जुलाई में नए अपडेट्स और लॉन्च की उम्मीदों के बीच, यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी बाइक्स रफ्तार पकड़ती हैं और कौन से मॉडल फिसलते हैं।

Also Read: जून 2025 में लॉन्च हुई सभी बाइक और स्कूटर्स की लिस्ट: 99,000 से लेकर 48 लाख तक की रेंज!

Source

Scroll to Top