Yamaha की मई 2025 बिक्री रही फीकी, RayZR और FZ भी नहीं बचा पाए गिरावट से

Yamaha bike sales may 2025

Yamaha India ने मई 2025 में कुल 46,086 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 34.37% की भारी गिरावट को दर्शाता है। न सिर्फ Year-on-Year (YoY), बल्कि Month-on-Month (MoM) में भी 1.58% की गिरावट देखने को मिली।

Highlights

  • Yamaha की मई 2025 में कुल बिक्री: 46,086 यूनिट्स
  • सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्कूटर: RayZR (13,023 यूनिट्स)
  • MoM और YoY दोनों में Aerox 155 ने दिखाई ग्रोथ
  • R15 ने एक महीने में 1,089 यूनिट्स की बढ़त दर्ज की
  • R3 और MT-03 की बिक्री सिर्फ 42 यूनिट्स रही

Yamaha May 2025 Sales Data

ModelUnits SoldYoY ChangeMoM Change
RayZR13,023-34.21%-8.18%
FZ Series12,979-9.61%-3.73%
MT-157,034-51.86%+0.13%
R155,997-42.53%+22.19%
Fascino5,251-43.72%-7.52%
Aerox 1551,760+5.33%+18.60%
R3 + MT-0342+100%-36.36%
Total46,086-34.37%-1.58%

RayZR और FZ: सबसे ज़्यादा बिके, लेकिन फिर भी गिरावट में

Yamaha की टॉप सेलिंग स्कूटर RayZR ने मई में 13,023 यूनिट्स बेची, जो कि 28.26% हिस्सेदारी रखती है ब्रांड की कुल बिक्री में। लेकिन इसकी बिक्री पिछले साल के मुकाबले 34.21% और पिछले महीने के मुकाबले 8.18% घट गई।

Also Read: बाइक-स्कूटर पर ₹2000 का टोल? नितिन गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई

RayZR के बाद FZ सीरीज़ रही दूसरे नंबर पर, जिसकी बिक्री रही 12,979 यूनिट्स, यानी कुल बिक्री का 28.16% हिस्सा। FZ की बिक्री में भी YoY में 9.61% और MoM में 3.73% की गिरावट दर्ज की गई।

MT-15 और R15 ने बचाया थोड़ा सम्मान

Yamaha bike sales may 2025

MT-15 ने 7,034 और R15 ने 5,997 यूनिट्स बेचीं। जहां MT-15 की YoY में 51.86% की भारी गिरावट रही, वहीं R15 ने 22.19% की MoM ग्रोथ दिखाई, यानी पिछले महीने से 1,089 यूनिट्स ज़्यादा बिकी।

Read More: मई 2025 की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट आई सामने: Hero और Honda ने खाया आधा मार्केट

Aerox 155 बना उम्मीद की किरण

Yamaha का Aerox 155 ही एक ऐसा प्रोडक्ट रहा, जिसने दोनों पैरामीटर्स में पॉजिटिव ग्रोथ दिखाई। मई में इसकी 1,760 यूनिट्स बिकीं, जो कि YoY में 5.33% और MoM में 18.60% की ग्रोथ रही। यानी एक महीने में 276 यूनिट्स का इज़ाफा

Fascino और प्रीमियम बाइक्स का हाल

Fascino की बिक्री 5,251 यूनिट्स रही। इसमें 43.72% YoY और 7.52% MoM गिरावट आई। वहीं, Yamaha की सबसे प्रीमियम बाइक्स R3 और MT-03 की कुल मिलाकर सिर्फ 42 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल से दोगुनी तो ज़रूर हैं, लेकिन अप्रैल 2025 से 36.36% कम

Also Read: Latest Bike Sale Reports

Scroll to Top