
Xiaomi ने आखिरकार अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Mix Flip 2 चीन में लॉन्च कर दिया है। ये फोन सिर्फ दिखने में प्रीमियम नहीं है, बल्कि इसके अंदर की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स भी इसे Samsung Z Flip सीरीज़ को कड़ी टक्कर देने लायक बनाते हैं। चलिए जानते हैं कि इसमें आपको क्या खास मिलने वाला है।
Highlights
- 50MP Leica कैमरा और 1TB तक स्टोरेज
- 5,165mAh की बैटरी के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग
- Snapdragon 8 Elite चिपसेट और HyperOS 2 इंटरफेस
- इनर डिस्प्ले 6.86 इंच, आउटर डिस्प्ले 4.01 इंच
कैमरा, डिस्प्ले और डिजाइन: एकदम प्रीमियम पैकेज

Xiaomi Mix Flip 2 में Leica ट्यूनिंग वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। 50MP का Light Hunter 800 सेंसर OIS के साथ आता है, और इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इनर साइड पर आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।
Read More: Oppo K13 Turbo और Turbo Pro की डिटेल्स लीक: पावरफुल गेमिंग फीचर्स के साथ जुलाई में लॉन्च
इस फोल्डेबल में दो डिस्प्ले मिलते हैं। इनर स्क्रीन 6.86 इंच की AMOLED पैनल है जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 3,200nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। आउटर डिस्प्ले 4.01 इंच की है और इसमें Xiaomi की Dragon Crystal Glass 2.0 की प्रोटेक्शन दी गई है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं।
बैटरी और परफॉर्मेंस: दमदार हार्डवेयर के साथ लंबा बैकअप

Mix Flip 2 में है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, जो कि Xiaomi का सबसे पॉवरफुल प्रोसेसर ऑप्शन है। ये फोन 16GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके अलावा, इसमें एक डुअल वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जो गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस टास्क को आसान बनाता है।
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,165mAh की बैटरी दी गई है जो कि पिछले मॉडल से बड़ी है। इसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Xiaomi Mix Flip 2: कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी

Variant | RAM + Storage | Price (CNY) | Approx. INR |
---|---|---|---|
Base Model | 12GB + 256GB | ¥5,999 | ₹71,500 |
Mid Variant | 12GB + 512GB | ¥6,499 | ₹77,000 |
Top Variant | 16GB + 1TB | ¥7,299 | ₹81,000 |
यह फोन चीन में Nebula Purple, Lattice Gold, Plum Green और Shell White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अगर ये यहां आता है तो Galaxy Z Flip 6 के सामने सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!