
Vida का अगला एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर VX2 अब लॉन्च से कुछ दिन पहले ही पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है। नई जानकारियों में इसके वेरिएंट्स, बैटरी ऑप्शन और कलर ऑप्शन सामने आए हैं।
Highlights
- Vida VX2 में मिलेंगे दो वेरिएंट: Go और Plus
- बैटरी ऑप्शन होंगे 2.2kWh और 3.4kWh
- कुल मिलाकर सात कलर ऑप्शन मिलेंगे
- भारत में 1 जुलाई को होगी ऑफिशियल लॉन्च
दो वेरिएंट, दो बैटरी ऑप्शन: किसे क्या मिलेगा?

Vida VX2 को दो वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा: Go और Plus। इन दोनों वेरिएंट्स का सबसे बड़ा फर्क होगा बैटरी कैपेसिटी और रेंज में।
वेरिएंट | बैटरी | टाइप | रेंज |
---|---|---|---|
Go | 2.2kWh | सिंगल, रिमूवेबल | करीब 100km |
Plus | 3.4kWh | डुअल, स्वैपेबल | ज्यादा, पर ऑफिशियल नहीं बताया |
Go वेरिएंट में सिर्फ एक रिमूवेबल बैटरी होगी, जबकि Plus वेरिएंट को मिलेंगी दो स्वैपेबल बैटरियां। ये फीचर इसे urban users और delivery riders दोनों के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाता है।
Also Read: 30,000 से भी कम में इलेक्ट्रिक मोपेड! Komaki XR1 की एंट्री
सात सॉलिड कलर ऑप्शन, कोई ड्यूल-टोन नहीं
Vida VX2 के कुल 7 कलर ऑप्शन कन्फर्म हो चुके हैं। इनमें से तीन कलर Vida ने अपने टीज़र में पहले ही दिखा दिए हैं: White, Red और Blue।
बाकी चार कलर होंगे:
- Yellow
- Orange
- Black
- Grey
इन सभी कलर्स को मोनो-टोन थीम में पेश किया जाएगा, जो Vida V2 के ड्यूल-टोन डिजाइन से थोड़ा हटके है। Bold और Youth-centric अपील इसके टारगेट कस्टमर को सीधे अट्रैक्ट करेगी।
लॉन्च डेट और प्राइसिंग का अंदाज़ा
Vida VX2 की इंडिया लॉन्च डेट 1 जुलाई 2025 तय है। ये स्कूटर कंपनी की लाइनअप में सबसे अफोर्डेबल होगा और सीधे भिड़ेगा:
- Bajaj Chetak 3001
- Ola S1 Air
- Ather 450S
- TVS iQube
Go वेरिएंट की कीमत करीब ₹1 लाख (एक्स-शोरूम) से कम होने की उम्मीद है, जिससे ये बजट-conscious ग्राहकों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!