TVS जल्द करेगी Apache RTR 160 और Apache RTR 180 का 2025 अपडेटेड वर्जन लॉन्च: मिलेंगे ये खास फीचर्स

Tvs to soon launch Apache RTR 160 and RTR 180

Highlights:

  • TVS जल्द लॉन्च करने वाली है Apache RTR 160 और Apache RTR 180 का 2025 अपडेटेड वर्जन।
  • दोनों बाइक्स में मिलेगा लेटेस्ट एमिशन नॉर्म्स वाला OBD-2B कम्प्लायंट इंजन।
  • दोनों वर्ज़न में है नए कलर ऑप्शंस और फीचर्स मिलने की उम्मीद।

TVS Apache RTR 160 और 180 के 2025 मॉडल्स हैं लॉन्च के लिए तैयार

1000039375

TVS Motor Company अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक्स Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 2V के लिए एक नया अपडेट तैयार कर रही है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया टीज़र जारी किया है जिससे साफ संकेत मिलता है कि इन बाइक्स की लॉन्च अब ज़्यादा दूर नहीं है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल अपडेट्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों बाइक्स में OBD-2B इमिशन नॉर्म्स के अनुसार इंजन अपडेट मिलेगा। इसके अलावा इनमें नए पेंट स्कीम्स, ग्राफिक्स और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए जा सकते हैं जिससे इनकी अपील बढ़ेगी।

1000039373

दोनों बाइक्स में मिलेगा पावरफुल इंजन

Apache RTR 160 में 159.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 8,750rpm पर 15.82bhp की पावर और 7,000rpm पर 13.85Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं Apache RTR 180 में 177.4cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 9,000rpm पर 16.78bhp और 7,000rpm पर 15.5Nm का पीक टॉर्क देता है। दोनों बाइक्स 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होती हैं।

Also Read: 2025 Bajaj Avenger 220 Street जल्द होगी लॉन्च: होगी Avenger 220 Cruise से₹4,000–₹5,000 सस्ती

Apache RTR सीरीज़ को भारतीय बाज़ार में लंबे समय से पसंद किया जा रहा है। खासकर स्टंटिंग करने वाले राइडर्स के बीच इसकी शॉर्ट व्हीलबेस और लो-एंड टॉर्क की वजह से ये काफी पॉपुलर है। Pulsar 220 की तरह, इन बाइक्स की अब भी कई शहरों में अच्छी डिमांड बनी हुई है। TVS इन अपडेट्स के साथ एक बार फिर इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहती है।

Scroll to Top