
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है कम रनिंग कॉस्ट, सस्ता मेंटेनेंस और ईंधन की बचत। SIAM के मुताबिक, मई 2025 में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट कुछ इस तरह रही।
Highlights
- TVS iQube Electric फिर बना EV सेगमेंट का राजा
- Bajaj Chetak ने MoM और YoY दोनों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया
- Ather Rizta ने लॉन्च के कुछ ही समय में बड़ा मार्केट पकड़ा
- Hero Vida V2 की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है
- Ather 450X की YoY बिक्री में गिरावट, लेकिन MoM में सुधार
मई 2025 की टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री
स्कूटर | मई 2025 सेल्स | अप्रैल 2025 सेल्स | मई 2024 सेल्स | MoM बदलाव | YoY बदलाव |
---|---|---|---|---|---|
TVS iQube | 27,642 | 27,604 | 17,230 | +0.13% | +60.42% |
Bajaj Chetak | 25,540 | 19,216 | 13,042 | +32.91% | +98.29% |
Ather Rizta | 11,534 | 10,052 | N/A | +14.74% | N/A |
Hero Vida V2 | 8,361 | 7,116 | 3,640 | +17.49% | +129.69% |
Ather 450X | 3,420 | 2,588 | 4,132 | +32.14% | -17.23% |
TVS iQube: EV मार्केट का बेताज बादशाह
TVS iQube एक ऑलराउंडर इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुका है। इसका सिंपल डिज़ाइन, शानदार परफॉर्मेंस और अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्धता इसे हर प्रकार के ग्राहकों के लिए परफेक्ट बनाती है। मई 2025 में इसकी बिक्री रही 27,642 यूनिट्स, जो पिछले महीने से थोड़ा ज़्यादा है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले 60% से ज्यादा की ग्रोथ है।
TVS ने हाल ही में इसमें नई बैटरी ऑप्शन्स (2.2kWh, 3.5kWh, और 5.3kWh) जोड़े हैं, जिससे इसकी रेंज और ज्यादा हो गई है।
Also Read: Bajaj Auto जून 2025 की सेल्स रिपोर्ट, लोकल मार्केट में गिरावट, एक्सपोर्ट्स में जबरदस्त उछाल
Bajaj Chetak: क्लासिक लुक्स, नया धमाका
Chetak की बिक्री में अप्रैल से मई के बीच 32.91% की उछाल दर्ज की गई। Bajaj ने इस महीने Chetak 3001 को लॉन्च किया है, जो अब तक का सबसे सस्ता वेरिएंट है। इसकी मदद से आने वाले महीनों में Bajaj के EV पोर्टफोलियो की बिक्री और भी बढ़ सकती है।

Ather Rizta: फैमिली स्कूटर जिसने दिल जीते
Rizta एक नया लेकिन मज़बूत दावेदार बनकर उभरा है। इसकी बड़ी 35 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, फैमिली-फ्रेंडली डिज़ाइन और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू की वजह से सिर्फ 2 महीने में इसकी बिक्री 11,534 यूनिट्स तक पहुंच गई। MoM ग्रोथ 14.74% की रही, और आने वाले वक्त में यह बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
Hero Vida V2: धीरे-धीरे सही, लेकिन मज़बूती से आगे
Vida V2 ने मई 2025 में 8,361 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना नाम टॉप 5 में पक्का किया। 17.49% की MoM ग्रोथ और 129.69% की YoY ग्रोथ दिखाती है कि Hero के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को लोग अपनाने लगे हैं। जुलाई में Vida VX2 की एंट्री के बाद ये आंकड़े और ऊपर जाने की उम्मीद है।
Ather 450X: परफॉर्मेंस लवर्स लोगों की पहली पसंद, लेकिन…
450X अब भी स्टाइल और स्पीड के मामले में टॉप पर है, लेकिन शायद अब लोग ज़्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन्स की तरफ झुक रहे हैं। यही वजह है कि इसकी YoY बिक्री में 17.23% की गिरावट देखी गई। फिर भी MoM में 32.14% की बढ़त साबित करती है कि इसकी फैनबेस अब भी मजबूत है।