
Top 5 Best Selling 125cc Bikes In India May 2025
125cc बाइक्स इस वक्त इंडिया के टू-व्हीलर मार्केट में सबसे हॉट कैटेगरी बन चुकी हैं। ये ना सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि माइलेज के मामले में भी बढ़िया बैलेंस ऑफर करती हैं। SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक मई 2025 में बिकीं ये हैं टॉप 5 125cc बाइक्स जो यूथ से लेकर बजट-बायर्स तक सभी की फेवरेट बनी रही हैं।
Highlights
- Honda Shine 125 एक बार फिर 125cc सेगमेंट में टॉप पर रही
- Bajaj Pulsar की 125cc रेंज ने बनाई मजबूत पकड़
- TVS Raider 125 की सेल्स में आई गिरावट
- Hero की दोनों बाइक्स ने दिखाई तेजी, खासकर Xtreme 125R
मई 2025 की बेस्ट-सेलिंग 125cc बाइक्स
Bike | May 2025 | April 2025 | May 2024 | MoM Growth | YoY Growth |
---|---|---|---|---|---|
Honda Shine 125 | 1,48,288 | 1,49,475 | 1,26,907 | -0.79% | +16.84% |
Bajaj Pulsar 125 | 78,988 | 79,201 | 74,072 | -0.26% | +6.63% |
TVS Raider 125 | 35,401 | 43,028 | 37,249 | -17.72% | -4.96% |
Hero Super Splendor | 18,627 | 12,258 | 27,886 | +51.95% | -33.20% |
Hero Xtreme 125R | 16,602 | 11,923 | 14,326 | +39.24% | +15.88% |
Shine 125: लगातार नंबर 1 क्यों है?

Honda Shine 125 इंडिया में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। इसका इंजन कंफर्ट और माइलेज का बढ़िया मिक्स ऑफर करता है। सिटी राइडिंग हो या कभी-कभार की हाईवे जर्नी, Shine 125 हर जगह फिट बैठती है। इसकी 1.48 लाख यूनिट की बिक्री ने इसे फिर से नंबर 1 बना दिया है।
Read More: मई 2025 में सबसे ज्यादा बिके ये 5 स्कूटर: Honda Activa का जलवा कायम
Pulsar 125 Range: Bajaj का तगड़ा लाइनअप

Bajaj की Pulsar 125 रेंज में Pulsar 125, NS125 और N125 शामिल हैं। तीनों का अपना-अपना फ्लेवर है और हर तरह के राइडर्स के लिए कुछ न कुछ है। मई में 78,988 यूनिट्स की बिक्री के साथ ये रेंज सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बनी रही।
Raider 125: फीचर्स भरे लेकिन सेल्स में गिरावट

TVS Raider 125 यूथ को खूब पसंद आती है, खासकर इसके TFT कंसोल और राइडिंग मोड्स जैसे एडवांस फीचर्स के लिए। लेकिन इस महीने इसकी सेल्स में भारी गिरावट देखने को मिली। Raider को अब शायद एक मिड-लाइफ अपडेट की ज़रूरत है।
Also Read: Yamaha की मई 2025 बिक्री रही फीकी, RayZR और FZ भी नहीं बचा पाए गिरावट से
Hero Super Splendor: Comeback की शुरुआत?

Super Splendor एक क्लासिक 125cc बाइक है और सिम्पल डिजाइन के साथ बजट बायर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। अप्रैल की स्लोडाउन के बाद मई में इसकी सेल्स में जबरदस्त उछाल देखा गया है, करीब 52% MoM ग्रोथ।
Xtreme 125R: Aggressive लुक्स, बढ़ती पॉपुलैरिटी

Xtreme 125R धीरे-धीरे स्टाइलिश 125cc सेगमेंट में अपनी जगह बना रही है। शानदार डिजाइन और बढ़िया माइलेज इसे यूथ बायर्स के लिए परफेक्ट बना रहे हैं। मई में 16,602 यूनिट्स बिकीं, और यह ग्रोथ सिग्नल दे रहा है कि Hero का ये दांव काम कर रहा है।
इस सेल्स रिपोर्ट के फाइनल verdict की बात की जाए तो Shine 125 की पकड़ अब भी सबसे मजबूत है, लेकिन Hero और Bajaj की बाइक्स तेजी से उभर रही हैं। TVS Raider को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए कंपनी को कुछ नया करना होगा क्योंकि 125cc सेगमेंट की ये रेस अभी बहुत लंबी है।
This might be helpful: Latest two wheeler sale numbers

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!