
Tata Harrier EV Stealth Edition price in India: Tata Motors ने अपनी Harrier.ev की नई Stealth Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत ₹28.24 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह वेरिएंट न सिर्फ नए पेंट फिनिश के साथ आता है, बल्कि अंदर-बाहर कुछ खास स्टाइलिंग बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें वही दमदार 75kWh बैटरी पैक और रिच फीचर लिस्ट बरकरार रखी गई है।
चार ट्रिम्स, दो पावरट्रेन ऑप्शन

Harrier.ev Stealth Edition चार ट्रिम्स में उपलब्ध है:
Variant Name | Drivetrain | Price (Ex-Showroom) |
---|---|---|
Empowered 75 Stealth | RWD | ₹28.24 लाख |
Empowered 75 Stealth ACFC | RWD | ₹28.73 लाख |
Empowered 75 QWD Stealth | QWD | ₹29.74 लाख |
Empowered 75 QWD Stealth ACFC | QWD | ₹30.23 लाख |
इसमें RWD वर्ज़न 235 bhp और 315 Nm का आउटपुट देता है, जबकि QWD वर्जन 391 bhp और 504 Nm का तगड़ा पावर डिलीवर करता है। दोनों वेरिएंट की रेंज भी काफी प्रभावशाली है। RWD वर्जन 627km और QWD वर्जन 622km की MIDC-सर्टिफाइड रेंज ऑफर करते हैं।
Also Read: Mercedes-Benz कारें होंगी फिर महंगी: 2025 में तीसरी बार बढ़ेगी कीमत, जानिए वजह
Matte Black लुक और Dark Cabin थीम

इस एडिशन की सबसे बड़ी खासियत है इसका एक्सक्लूसिव Matte Stealth Black पेंट फिनिश। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले, इसके 19-इंच Piano Black अलॉय व्हील्स को नए एयरो इंसर्ट्स के साथ अपग्रेड किया गया है।
केबिन में भी एक यूनिक फील है, Carbon Noir थीम के साथ आने वाली लेदरैट सीट्स और ग्लॉसी ब्लैक इंटीरियर ट्रिम इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। अगर आप स्लीक और अग्रेसिव लुक वाली EV SUV चाहते हैं, तो Stealth Edition आपकी चॉइस हो सकती है।
दमदार फीचर्स, एक भी कटौती नहीं

Harrier.ev Stealth Edition में फीचर्स के नाम पर कोई कमी नहीं रखी गई है। इसमें आपको मिलते हैं:
- Wireless phone charger
- Cruise control
- Powered tailgate
- Dual-zone climate control
- Sliding cooled armrest
- Air purifier
- Autonomous parking assist
- Reverse & summon assist
- Regeneration modes with paddle shifters
- 540-degree surround view (360° + underbody view)
- HD IRVM
- Digital Key
- Vehicle-to-Load और Vehicle-to-Vehicle चार्जिंग फीचर
Also Read: 49 साल बाद फिर लौटेगी Jeep Cherokee, अब और भी ज्यादा दमदार, टेक्नोलॉजी से लैस और स्टाइलिश
क्या Stealth Edition है वर्थ?

अगर आप Harrier.ev लेने की सोच रहे हैं और एक एक्सक्लूसिव स्टाइल और थोड़ा ज्यादा प्रीमियम अपील चाहते हैं, तो Stealth Edition आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत स्टैंडर्ड Empowered ट्रिम से करीब ₹50,000 ज्यादा है, लेकिन जो एक्सक्लूसिव लुक, QWD पावरट्रेन और प्रीमियम टच मिलता है, वो इसकी वैल्यू को जस्टिफाई करता है।