
Samsung Galaxy Z Fold 7 and Z Flip 7 features leaked: Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 जल्द ही कंपनी के July 9 Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही कुछ बड़े लीक्स ने इन दोनों फोल्डेबल फोन्स के डिटेल्स को लेकर काफी बातें साफ कर दी हैं। खासतौर पर डिवाइस की मोटाई, डिस्प्ले साइज और बैटरी को लेकर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Highlights
- Galaxy Z Fold 7 हो सकता है सिर्फ 8.9mm पतला फोल्डेड स्थिति में
- Galaxy Z Flip 7 मिलेगा बड़ा 4.1-inch का कवर डिस्प्ले
- दोनों फोन में होगा Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट
- Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 9 जुलाई को होगा
Galaxy Z Fold 7: पतला और हल्का डिज़ाइन इस बार की खास बात

लीक के मुताबिक, Galaxy Z Fold 7 में 6.5-इंच का कवर डिस्प्ले और 8-इंच का बड़ा मेन डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें aluminium फ्रेम और glass ceramic back दी जा सकती है।
इस बार Samsung ने डिज़ाइन को और कॉम्पैक्ट बनाया है। Fold 7 की मोटाई फोल्ड होने पर सिर्फ 8.9mm और अनफोल्ड होने पर 4.2mm बताई जा रही है। वजन की बात करें तो यह लगभग 215 ग्राम हो सकता है, जो Fold 6 के मुकाबले हल्का है (Fold 6 था 239 ग्राम)।
फ्रंट कैमरे के लिए 10MP सेंसर मिलने की बात सामने आई है जिसमें 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा। यह खासतौर पर वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए बेहतर होगा।
Galaxy Z Flip 7: बड़ा डिस्प्ले और ज्यादा बैटरी

Z Flip 7 में इस बार 4.1-इंच का कवर डिस्प्ले और 6.9-इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। Flip 6 के मुकाबले, जहां बाहरी स्क्रीन 3.4 इंच की थी और मेन स्क्रीन 6.7 इंच की, ये एक अच्छा अपग्रेड कहा जा सकता है।
दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएंगे। इतना ही नहीं, Flip 7 में 4,300mAh की बैटरी हो सकती है जो Flip 6 के 4,000mAh से बड़ी है।
डिज़ाइन भी स्लिम किया गया है: Flip 7 की मोटाई फोल्ड होने पर 13.7mm और अनफोल्ड होने पर 6.5mm हो सकती है। इसका वजन लगभग 188 ग्राम बताया जा रहा है।
Also Read: iPhone 17 Pro में होगा बड़ा डिज़ाइन बदलाव, नीचे शिफ्ट हो सकता है Apple का Iconic Logo
Galaxy Unpacked इवेंट में क्या होगा खास?

Samsung का अगला Galaxy Unpacked इवेंट 9 जुलाई को आयोजित होगा। इसमें Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ-साथ नए Galaxy Buds, Galaxy Watch Series और कुछ दूसरे AI-बेस्ड डिवाइसेज भी लॉन्च हो सकते हैं।
कंपनी ने भारत में इन प्रोडक्ट्स के लिए pre-reservations भी शुरू कर दिए हैं। अगर आप Samsung के फोल्डेबल इकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अब सही वक्त है तैयार रहने का।