Royal Enfield Upcoming Bikes 2025 In India: रॉयल एनफील्ड को भारत के बाइक मार्केट में एक स्टेटस सिंबल की तरह देखा जाता है जिसे लोग जरूरत से ज़्यादा शौक के लिए लेते हैं।
वैसे तो रॉयल एनफील्ड की भारत में एक से बढ़कर एक बाइक है लेकिन 650cc की बाइक्स की अभी भी कमी है जिसे कंपनी 2025 में अपनी 3 ज़बरदस्त बाइक्स से भरने वाली है।
Royal Enfield की 2025 की upcoming bikes की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650, रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 और रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 शामिल हैं।
ये सभी बाइक्स रॉयल एनफील्ड के 650सीसी लाइनउप के पावरफुल मॉडल्स होने के साथ काफी सारे फीचर्स से भी लैस है जिस वजह से ये काफी महंगी कीमत पर भारत में लॉन्च होगी।
इनके लॉन्च के बाद ही पता चलेगा कि रॉयल एनफील्ड की ब्रांड वैल्यू की वजह से ये बाइक्स इस सेगमेंट में अपनी जगह बना पाएगी या नहीं। चलिए इन बाइक्स के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।
Royal Enfield Upcoming Bikes 2025 In India
1. Royal Enfield Classic 650
Engine Capacity | 647.95 cc | |
Transmission | 6 Speed Manual | |
Kerb Weight | 243 kg | |
Fuel Tank | 14.8 litres | |
Max Power | 46.39 bhp |
इस लिस्ट की पहली बाइक का 350cc मॉडल,Royal Enfield Classic 350 भारत में बेहद पॉपुलर है जिस वजह से इस बाइक की हाइप पहले से ही ज़्यादा है।
इसलिए जो लोग बाइक Classic 350 को अपग्रेड करना चाहते हैं या इसका अनुभव एक बड़े इंजन के साथ करना चाहते हैं वे लोग इस बाइक को काफी पसंद करेंगे।
2. Royal Enfield Bullet 650
Engine | 647.95 cc | |
Power | 47 BHP | |
Torque | 52 NM | |
Transmission | 6 Speed Manual | |
Mileage | 35 Kmpl | |
Fuel Tank Capacity | 12 Litres | |
Brakes | Disk | |
Kerb Weight | 223 Kg |
ज़्यादार लोग आज भी भारत में रॉयल एनफील्ड को बुलेट के नाम से जानते हैं। ऐसे में 650cc की बुलेट उन लोगों के होश उड़ा देगी। इस बाइक को कंपनी भारत के हिसाब से मोडिफाई भी कर सकती है।
बाकी बाइक में 650cc का इंजन, 47bhp की पावर 52Nm का टॉर्क, 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, सेमी डिजिटल कंसोल, गोल हेलोजन हेडलैंप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
इस बाइक को 2025 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है और इस समय Royal Enfield Bullet 650 की तरह QJ Motor SRV 300, Honda CB350 और BSA Goldstar 650 बाइक्स उपलब्ध है।
3. Royal Enfield Himalayan 650
Engine Capacity | 647.95 cc | |
Transmission | 6 Speed Manual | |
Kerb Weight | 243 kg | |
Fuel Tank | 14.8 litres | |
Max Power | 46.39 bhp |