
Highlights:
- Royal Enfield की Classic 350 मई 2025 में 350cc सेगमेंट में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक रही।
- Bullet 350 और Hunter 350 ने भी दिखाई जबरदस्त ग्रोथ।
- Honda और Triumph की बाइक्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
Classic 350 ने दर्ज की 20.39% की सेल increment
Name | May 2025 | May 2024 | Growth Percentage |
---|---|---|---|
Classic 350 | 28,628 | 23,779 | +20.39% |
Bullet 350 | 17,279 | 9,334 | +85.16% |
Hunter 350 | 15,972 | 15,083 | +5.89% |
Meteor 350 | 7,697 | 8,193 | −6.01% |
Triumph 400 | 3,030 | 2,117 | +43.13% |
Honda CB 350 | 2,410 | 1,310 | +83.97% |
Jawa-Yezdi-BSA | 1,965 | 2,505 | −21.59% |
Himalayan | 1,489 | 3,313 | −55.07% |
H’ness 350 | 1,281 | 1,967 | −34.91% |
KTM 390 | 239 | 151 | +58.63% |
भारत में 350 सीसी मोटरसाइकिलों का क्रेज हमेशा से रहा है और मई 2025 के सेल के आंकड़े इस सेगमेंट की लोकप्रियता को एक बार फिर साबित कर रहे हैं। इस बार भी Royal Enfield Classic 350 ने सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने इस मॉडल की कुल 28,628 यूनिट्स बेची हैं, जो कि पिछले साल की तुलना में 20.39 प्रतिशत की बढ़त है। पिछले साल मई 2024 में इसकी 23,779 यूनिट्स बिकी थीं।
Bullet 350 ने दिखाई 85% की ग्रोथ

दूसरे नंबर पर रही Royal Enfield Bullet 350, जिसने May महीने 17,279 यूनिट्स के साथ 85% से ज़्यादा की ग्रोथ हासिल की। तीसरे पायदान पर रही Hunter 350, जिसकी बिक्री 15,972 यूनिट्स रही और इसमें करीब 6% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई। चौथे स्थान पर Meteor 350 रही जिसकी बिक्री 7,697 यूनिट रही, हालांकि इसमें 6% की गिरावट आई।
Triumph 400 ने भी की 43% की बढ़त दर्ज

Triumph 400 ने 3,030 यूनिट्स के साथ 43% की बढ़त दर्ज की और पांचवें स्थान पर रही। वहीं, Honda CB 350 की 2,410 यूनिट्स बिकीं, जो कि 83% ग्रोथ के साथ छठे पायदान पर पहुंची। सातवें नंबर पर Jawa-Yezdi-BSA ग्रुप रहा, जिसने 1,965 यूनिट्स बेचीं, लेकिन इसमें 21% की गिरावट देखी गई।
Himalayan की सेल गिरी आधे से ज्यादा

Royal Enfield Himalayan की बिक्री 1,489 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की तुलना में 55% कम है। वहीं, Honda H’ness 350 की बिक्री 1,281 यूनिट्स रही, जिसमें 35% की गिरावट दर्ज की गई। KTM 390 ने 239 यूनिट्स के साथ लिस्ट में दसवां स्थान पाया, लेकिन इसमें 58% की सालाना बढ़त देखने को मिली।
Also Read: नए Kinetic Electric Scooter का डिज़ाइन हुआ पेटेंट

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!