
Highlights:
- रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350 की कीमत में ₹2,000 से ₹3,000 की बढ़ोतरी की है जो वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग है।
- बुलेट 350 के बेस वेरिएंट की कीमत ₹1.73 लाख से बढ़कर ₹1.75 लाख रुपए हो गई है।
- कीमत में बढ़ोतरी नए एंट्री लेवल वेरिएंट के चलते हुई है।
नए वेरिएंट के चलते बढ़ी बुलेट 350 की कीमत

रॉयल एनफील्ड की बेस बुलेट 350 बाइक की कीमत ₹1.73 लाख रुपए से शुरू होती थी जो कि मिलिट्री वेरिएंट था लेकिन अब ये बाइक एंट्री लेवल पोजीशन से खिसक चुकी है और इसकी जगह नई एंट्री लेवल बाइक Battalion Black ने ले ली है।
Battalion Black की कीमत को ₹1.75 लाख रुपए रखा गया है जो कि पिछली वेरिएंट से ₹2,000 महंगा है वहीं Military variant को डायरेक्ट ₹1.76 लाख की कीमत पर पहुंचा दिया गया है जो कि पहले के मुकाबले ₹3,000 ज़्यादा है।

बाकी वेरिएंट्स की कीमत
Variant | Current Price | Price Hike |
---|---|---|
Battalion Black | ₹ 1.75 lakh | ₹2,000 more than previous base variant |
Military | ₹ 1.76 lakh | ₹3,000 |
Standard | ₹ 2 lakh | ₹3,000 |
Black Gold | ₹ 2.18 lakh | ₹2,000 |
Battalion Black और Military मॉडल्स के बाद स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ने के बाद ₹2 लाख रुपए चली गई है और बुलेट 350 के टॉप एंड वेरिएंट की कीमत भी ₹2,000 बढ़ने के बाद ₹2.18 लाख रुपए चली गई है।
अब देखना ये होगा कि यूजर्स का नई प्राइस लिस्ट को लेकर कैसा रिस्पॉन्स रहता है लेकिन रॉयल एनफील्ड का मार्केट में दबदबा और लोगों के बीच ऐसा craze है कि इस प्राइस का सेल्स पर न के बराबर फर्क पड़ेगा।
Also Read: Honda Transalp XL750 का 2025 मॉडल हुआ लॉन्च एग्रेसिव लुक और सिर्फ ₹11 लाख प्राइस के साथ

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!