
Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Reno 14F 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन शानदार लुक्स के साथ ही तगड़े स्पेसिफिकेशन भी लाया है। इसमें है 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 12GB तक की RAM। चलिए जानते हैं इस फोन में क्या-क्या खास है।
डिजाइन और डिस्प्ले
Oppo Reno 14F 5G में 6.57-इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है: Glossy Pink, Luminous Green और Opal Blue। इसकी मोटाई सिर्फ 7.78mm है और वज़न करीब 180 ग्राम है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर रन करता है, जिसमें Adreno A710 GPU दिया गया है। इसमें 12GB तक की LPDDR4X RAM और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है।
कैमरा डिपार्टमेंट
Oppo Reno 14F 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो OIS और ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में AI Flash Livephoto और AI Flash Image जैसे फीचर भी मिलते हैं।
Read More: Honor X9C की India Launch हुई कन्फर्म: मिलेंगे Flagship-Grade स्पेक्स
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4,290mm² का वेपर चेंबर दिया गया है।
फीचर्स और कनेक्टिविटी
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, और कई सारे सेंसर जैसे कि प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, और जाइरोस्कोप दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth, GPS, GLONASS, Galileo और Beidou जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
Oppo Reno 14F 5G वेरिएंट और प्राइस
वेरिएंट | RAM + स्टोरेज | कीमत (लगभग) |
---|---|---|
बेस वेरिएंट | 8GB + 256GB | ₹41,800 |
मिड वेरिएंट | 12GB + 256GB | ₹44,000 |
टॉप वेरिएंट | 12GB + 512GB | ₹65,000 |
Oppo Reno 14F 5G को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है। यह फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है, लेकिन अभी इसके इंडिया लॉन्च की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!