क्या Honda CB300R अब भारत में बंद हो गई है?

Is Honda CB300R Discontinued in India

अगर डीलरशिप और SIAM सेल्स डेटा पर भरोसा करें, तो Honda CB300R का सफर अब लगभग खत्म हो चुका है। पिछले तीन महीनों में सिर्फ एक यूनिट की बिक्री ने इस बात को और पक्का कर दिया है कि यह बाइक अब सिर्फ नाम मात्र के लिए लिए बैठी है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर है लिस्टेड, लेकिन डीलरशिप पर नहीं मिल रही

Honda CB300R फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर ₹2.40 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत पर लिस्ट है। लेकिन अगर आप नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसे खरीदना चाहें, तो शायद आपको जवाब मिलेगा: “Stock नहीं है,” या “बाइक डिसकंटीन्यू हो गई है।”

1000039721

डीलरशिप सूत्रों की मानें, तो बाइक को 2-3 महीने पहले ही बंद कर दिया गया था। हालांकि, Honda की कस्टमर केयर टीम का कहना है कि बाइक अब भी बिक्री में है। यानी कंपनी की ओर से अब तक कोई साफ-सुथरा बयान सामने नहीं आया है।

Read More: मई 2025 की टॉप 5 बेस्ट-सेलिंग 125cc बाइक्स: ये बाइक रही सबसे आगे

क्या थी CB300R की खासियतें?

CB300R को फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था और यह अपने neo-retro लुक्स, LED लाइटिंग, और हल्के वजन के लिए जानी जाती थी। इसका 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन 31PS और 27.5Nm की पावर देता था। महज 146kg का वजन होने के कारण बाइक की हैंडलिंग और राइडिंग फील शानदार थी।

1000039722

2022 में इसे BS6 अपडेट के साथ एक नई गोल्डन फिनिश इनवर्टेड फोर्क और पेंट स्कीम दी गई, लेकिन इसके साथ ही कीमत बढ़कर ₹2.77 लाख पहुंच गई। ये बढ़ी हुई कीमत, और कम फीचर्स के कारण बाइक का मार्केट में क्रेज काफी गिर गया।

Honda ने 2023 में लोकलाइजेशन के जरिए ₹37,000 तक की कटौती कर दी, जिससे कीमत ₹2.40 लाख तक आ गई, लेकिन तब तक CB300R का सेगमेंट Royal Enfield Guerrilla 450 और Triumph Speed 400 जैसी दमदार बाइक्स से भर चुका था।

अब 300cc सेगमेंट में Honda की कोई पावरफुल पेशकश नहीं

Honda के पास फिलहाल 300cc सेगमेंट के लिए कोई हाई परफॉर्मेंस मॉडल नहीं बचा है। CB300F जरूर है, लेकिन वह एक स्पोर्टी कम्यूटर से ज्यादा कुछ नहीं। दूसरी तरफ, कंपनी ने हाल ही में NX500 और Rebel 500 जैसे बड़े बाइक्स लॉन्च किए हैं।

अब सभी की नजरें Honda CB500F पर हैं, जो अगर भारत में लॉन्च होती है, तो यह Aprilia Tuono 457 जैसे नेकेड बाइक्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Honda की ओर से ऑफीशयल जानकारी नहीं आई है, लेकिन सारे संकेत यही बताते हैं कि CB300R का पेज अब बंद हो चुका है। क्या Honda इस सेगमेंट में फिर से वापसी करेगी? इसका जवाब शायद आने वाले महीनों में मिलेगा।

Scroll to Top