
Honor ने अपने नए स्मार्टफोन Honor X9c की इंडिया लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। हालांकि कंपनी ने ऑफिसियल लॉन्च डेट को अभी reveal नहीं किया है Amazon ने इसकी माइक्रोसाइट बना दी है जिससे यह फोन जल्द ही भारत में Amazon के जरिए एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा। ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका यह फोन अब भारत में भी धूम मचाने के लिए तैयार है।
इस स्मार्टफोन में सबसे खास बात इसका 108MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें f/1.7 aperture और 3x lossless zoom मिलता है। इसके कैमरे में OIS और EIS दोनों टेक्नोलॉजीज़ मिलेंगी, जिससे फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग का एक्सपीरियंस काफी प्रोफेशनल होगा। इसके साथ ही इसमें AI Erase और Motion Sensing जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो Honor X9c में 6.78-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,840Hz PWM डिमिंग, और 4000 निट्स तक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.98mm और वजन 189 ग्राम है, यानी दिखने में काफी प्रीमियम और हाथ में पकड़ने में हल्का।
Honor X9c में 6,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही फोन को SGS ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP65M रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल दोनों से बचा रहेगा।
Read More: Redmi Note 14 Pro+ और Note 14 Pro का नया कलर वेरिएंट इंडिया में 1 जुलाई को होगा लॉन्च
यह स्मार्टफोन Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलता है और इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसके साथ ही आपको मिलते हैं ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, जो कंपनी के अनुसार 300% ज्यादा लाउड साउंड देते हैं।
Honor X9c India Variant के Confirmed Specs:
Feature | Details |
---|---|
Display | 6.78-inch 1.5K curved AMOLED, 120Hz |
Processor | Snapdragon 6 Gen 1 |
OS | Android 15 with MagicOS 9.0 |
Rear Camera | 108MP (f/1.7), OIS, EIS, 3x lossless zoom |
Front Camera | 16MP |
Battery | 6,600mAh with 66W SuperCharge |
Audio | Dual stereo speakers (300% louder sound) |
Dimensions | 7.98mm thick, 189g weight |
Durability | SGS Drop Certified, IP65M rating |
Storage Options (Malaysia) | 12GB+256GB ( |
Honor X9c की लॉन्च डेट भारत में फिलहाल कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन Amazon पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है। इसकी कीमत ग्लोबल मार्केट के अनुसार किफायती होने की उम्मीद है, जिससे यह mid-range प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी धमाल मचा सकता है।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!