
Highlights:
- Harley-Davidson ने भारत में Fat Bob बाइक को बंद कर दिया है
- उसकी जगह अब लॉन्च की गई है नई Street Bob, 1923cc इंजन के साथ
- Street Bob में मिलता है Milwaukee-Eight 117 इंजन, 156Nm टॉर्क
- CVO Street Glide और CVO Road Glide भी जल्द लॉन्च होंगी
Harley-Davidson Fat Bob की विदाई, Street Bob की जबरदस्त एंट्री

Harley-Davidson ने भारत में अपनी दमदार बाइक Fat Bob को बंद कर दिया है और उसकी जगह अब कंपनी ने नई Street Bob को पेश किया है। Fat Bob भारत में Harley की Softail फैमिली की सबसे सस्ती बाइक थी जिसकी कीमत ₹21.49 लाख (ex-showroom) थी।
अब उसकी जगह Street Bob लाई गई है, जो पावरफुल इंजन और क्लासिक डिजाइन के साथ आती है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह Fat Bob से थोड़ी सस्ती होगी जिससे ज्यादा राइडर्स इसे खरीदने के लिए आकर्षित हो सकें।
नई बाइक में 1923cc का dangerous इंजन
नई Street Bob में 1923cc का Milwaukee-Eight 117 इंजन दिया गया है जो 91hp की पावर और 156Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे राइडिंग के दौरान जबरदस्त क्रूज़िंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इस पावरफुल इंजन और क्लीन डिजाइन का कॉम्बिनेशन स्ट्रीट बॉब को एक दमदार प्रीमियम क्रूज़र बनाता है।
Aiso Read: KTM जल्द लॉन्च कर सकती है 390 Adventure X Plus वेरिएंट: मिल सकते हैं ये बड़े अपग्रेड
कंपनी करेगी 2 नए मॉडल्स को लॉन्च
Harley ने सिर्फ Street Bob ही नहीं, बल्कि अपने CVO लाइनअप में भी दो नए मॉडल्स: CVO Street Glide और CVO Road Glide की एंट्री का भी एलान किया है। ये दोनों बाइक्स खास टूरिंग के लिए बनाई गई हैं और इनकी संख्या लिमिटेड होगी। इन CVO मॉडल्स में नया डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। लॉन्च के वक्त इनकी कीमतें भी बताई जाएंगी।

Harley-Davidson की भारत में नई रणनीति अब Hero MotoCorp के साथ साझेदारी पर आधारित है। Hero जहां लोकल मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ रखता है, वहीं Harley की इंटरनेशनल ब्रांड वैल्यू इसका बड़ा प्लस है। X440 जैसी अफॉर्डेबल बाइक से कंपनी नए ग्राहकों को टारगेट कर रही है, और Street Bob जैसी बाइक्स उन एक्सपीरियंस्ड राइडर्स के लिए लाई जा रही हैं जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों चाहते हैं।
अगर Street Bob की कीमत Fat Bob से कम रखी जाती है, तो यह प्रीमियम सेगमेंट में एक मज़बूत विकल्प बन सकती है।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!