
Komaki XR1 नाम की एक दमदार इलेक्ट्रिक मोपेड भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे खास बात है इसका सिर्फ ₹29,999 का प्राइस टैग। बिलकुल सही पढ़ा आपने, एक पूरी इलेक्ट्रिक मोपेड, वो भी सिर्फ 30 हज़ार में!
Highlights
- Komaki XR1 का प्राइस सिर्फ ₹29,999 (Ex-showroom)
- 70 से 80km की रेंज, 1.53kWh बैटरी के साथ
- पेडल सपोर्ट और फ्रंट बकेट के साथ आया है
- डिजाइन सिंपल लेकिन पूरी तरह यूटिलिटी फोकस्ड है
नॉस्टैल्जिया और न्यू टेक का मिक्स है XR1

XR1 को देखकर आपको पुराने ज़माने की Kinetic Luna जरूर याद आ सकती है। इसका पेडल फंक्शन वही vibe देता है, यानी अगर बैटरी खत्म हो जाए, तो पैडल मारकर आप आराम से घर पहुंच सकते हैं। साथ ही इसमें स्प्लिट सीट सेटअप है, जहां आगे की सीट पीछे से ऊंची है।
डिजाइन की बात करें तो यह मोपेड सीधा काम-काज के लिए बनी है। इसका फ्रंट बकेट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और हैंडल के नीचे का ओपन एरिया आपको सामान रखने में मदद करेगा। इसे देखकर साफ है कि Komaki XR1 को डेली यूज और छोटे-मोटे कामों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Read More: 2025 Bajaj Pulsar NS400Z जल्द हो सकती है लॉन्च, मिलेंगे ये दमदार अपग्रेड्स
परफॉर्मेंस, बैटरी और बाकी स्पेसिफिकेशन
फीचर | डिटेल |
---|---|
मोटर | 250W हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर |
बैटरी | 1.53kWh |
रेंज | 70-80km (क्लेम्ड) |
ब्रेकिंग | ड्रम ब्रेक्स दोनों तरफ |
सस्पेंशन | टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक्स |
व्हील साइज | 10-इंच |
मोपेड को 250W की हब माउंटेड मोटर से पॉवर मिलती है और इसमें 1.53kWh की बैटरी लगी है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर यह 70 से 80km की दूरी तय कर सकती है।
इसके अलाव, ड्रम ब्रेक्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और 10-इंच व्हील्स इसे सादगी के साथ एक सॉलिड पैकेज बनाते हैं।
किसके लिए है Komaki XR1?
XR1 उन लोगों के लिए है जो लो बजट में प्रैक्टिकल टू-व्हीलर ढूंढ रहे हैं। चाहे दूध-भाजी लानी हो, या घर के पास छोटे काम, यह मोपेड बिल्कुल फिट बैठती है। और पेडल वाला बैकअप इसे और भी यूटिलिटी फ्रेंडली बनाता है।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!