
SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) की ताज़ा बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक मई 2025 में सबसे ज़्यादा बिकने वाले टॉप 5 स्कूटरों की लिस्ट आ चुकी है। एक बार फिर Honda Activa रेंज ने सभी को पीछे छोड़ दिया है, और वो भी इतने मार्जिन से कि TVS Jupiter और Suzuki Access की जोड़ी भी इसे नहीं पकड़ पाई।
Highlights
- Honda Activa रेंज की बिक्री 1.9 लाख यूनिट्स के पार
- TVS Jupiter रेंज में YoY के मुकाबले 28.70% की बढ़ोतरी
- Suzuki Access को भी मिला जबरदस्त मंथली बूस्ट
- TVS NTorq और Honda Dio को मिल रहे मिक्स्ड रिएक्शन्स
Honda Activa का दबदबा बरकरार, लेकिन ग्राफ थोड़ा नीचे

Scooter | May 2025 | April 2025 | May 2024 | MoM Growth | YoY Growth |
---|---|---|---|---|---|
Honda Activa Range | 1,90,713 | 1,94,787 | 2,16,352 | -2.09% | -11.58% |
Activa 110 और 125 की भरोसेमंद परफॉर्मेंस और सिंपल डिज़ाइन की वजह से यह स्कूटर हर उम्र के लोगों की पसंद बनी हुई है। हालांकि बिक्री में थोड़ी गिरावट ज़रूर आई है, लेकिन फिर भी यह बाकी सभी स्कूटरों को मिलाकर भी पछाड़ रही है।
TVS Jupiter: Practical Design और Space का कमाल

Scooter | May 2025 | April 2025 | May 2024 | MoM Growth | YoY Growth |
---|---|---|---|---|---|
TVS Jupiter Range | 97,606 | 1,02,588 | 75,838 | -4.85% | +28.70% |
Jupiter 110 और 125 दोनों ही स्कूटर काफ़ी प्रैक्टिकल हैं। इनमें बड़ा बूट स्पेस और स्मार्ट फीचर्स हैं जो कम्यूटर यूज़ के लिए परफेक्ट कॉम्बो बनाते हैं। YoY में इतनी बड़ी ग्रोथ साफ़ दिखा रही है कि स्कूटर की डिमांड बनी हुई है।
Also Read: Yamaha की मई 2025 बिक्री रही फीकी, RayZR और FZ भी नहीं बचा पाए गिरावट से
Suzuki Access 125 को मिला फीचर अपडेट का फायदा

Scooter | May 2025 | April 2025 | May 2024 | MoM Growth | YoY Growth |
---|---|---|---|---|---|
Suzuki Access 125 | 75,778 | 65,107 | 64,812 | +16.38% | +16.91% |
Access 125 का नए TFT डिस्प्ले वेरिएंट मई में लॉन्च हुआ, जिससे इसकी सेल्स को काफी फायदा मिला। इसका क्लासिक डिज़ाइन, स्ट्रॉन्ग बिल्ड और स्मूद इंजन इसे 125cc स्कूटर सेगमेंट का फेवरेट बनाते हैं।
Honda Dio: यंग जनरेशन की पहली पसंद को चाहिए नया ट्विस्ट

Scooter | May 2025 | April 2025 | May 2024 | MoM Growth | YoY Growth |
---|---|---|---|---|---|
Honda Dio Range | 26,220 | 20,555 | 29,041 | +27.56% | -9.71% |
Dio हमेशा से स्पोर्टी स्कूटर की पहचान रहा है, खासकर यंग राइडर्स के बीच। हालांकि इसका डिज़ाइन अब पुराना लगने लगा है। हमें उम्मीद है कि Honda इसे जल्द नए कलर ऑप्शन और अपडेटेड फीचर्स के साथ रीफ्रेश करेगा।
TVS NTorq 125: स्टाइल है पर अब समय है अपग्रेड का

Scooter | May 2025 | April 2025 | May 2024 | MoM Growth | YoY Growth |
---|---|---|---|---|---|
TVS NTorq 125 | 25,205 | 25,383 | 29,253 | -0.70% | -13.83% |
NTorq अब भी यंगस्टर्स की फेवरेट बनी हुई है, लेकिन फीचर्स और डिजाइन अब थोड़े पुराने हो चुके हैं। TVS को इस स्कूटर को नए TFT स्क्रीन और अपडेटेड इंजन के साथ फिर से ट्रैक पर लाना चाहिए।
Also Read: Latest Bike Sale Reports

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!