Bajaj Auto जून 2025 की सेल्स रिपोर्ट, लोकल मार्केट में गिरावट, एक्सपोर्ट्स में जबरदस्त उछाल

bajaj-auto-june-2025-sales-report-domestic-drop-export-surge

Bajaj Auto ने जून 2025 की बिक्री का लेखा-जोखा जारी कर दिया है। जहां एक तरफ घरेलू बाजार में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, वहीं कंपनी के एक्सपोर्ट्स ने ग्रोथ के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कुल मिलाकर कंपनी ने जून महीने में 3.60 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर पिछले साल की तुलना में मामूली 1% ग्रोथ दर्ज की है।

Highlights

  • जून 2025 में Bajaj ने कुल 3,60,806 यूनिट्स बेचे
  • घरेलू टू-व्हीलर सेल्स में 16% की गिरावट
  • टू-व्हीलर एक्सपोर्ट्स में 18% की जबरदस्त बढ़त
  • कमर्शियल व्हीकल एक्सपोर्ट्स में 49% की ग्रोथ

टू-व्हीलर सेल्स – डोमेस्टिक में मंदी, एक्सपोर्ट्स ने संभाली कमान

कैटेगरीजून 2025जून 2024बदलाव
डोमेस्टिक टू-व्हीलर1,49,3171,77,207-16%
एक्सपोर्ट टू-व्हीलर1,49,1671,26,439+18%
कुल टू-व्हीलर2,98,4843,03,646-2%

Pulsar, Platina और Chetak जैसी पॉपुलर रेंज के बावजूद डोमेस्टिक टू-व्हीलर सेगमेंट में गिरावट देखी गई। लेकिन वहीं एक्सपोर्ट सेगमेंट में 18% की ग्रोथ के साथ Bajaj ने कुल मिलाकर 2.98 लाख यूनिट्स बेचे।

Also Read: Kawasaki Ninja 300 पर ₹84,000 तक की भारी छूट, MY24 मॉडल की क्लियरेंस सेल शुरू

कमर्शियल व्हीकल्स – एक्सपोर्ट्स ने दिखाई तेजी

TV Blue
कैटेगरीजून 2025जून 2024बदलाव
डोमेस्टिक CV39,14339,244स्थिर
एक्सपोर्ट CV23,17915,587+49%
कुल कमर्शियल व्हीकल्स62,32254,831+14%

CV सेगमेंट में एक्सपोर्ट्स ने गियर बढ़ाया है, और लगभग 50% की ग्रोथ दर्ज की है। घरेलू बाजार में लगभग समान बिक्री हुई, जिससे टोटल ग्रोथ 14% रही।

ओवरऑल जून 2025 बिक्री – हल्का सुधार

सेगमेंटजून 2025जून 2024बदलाव
कुल डोमेस्टिक बिक्री1,88,4602,16,451-13%
कुल एक्सपोर्ट्स1,72,3461,42,026+21%
कुल बिक्री3,60,8063,58,477+1%

घरेलू बिक्री में गिरावट के बावजूद, एक्सपोर्ट्स ने कंपनी को ग्रोथ के ट्रैक पर बनाए रखा। कुल मिलाकर 3.60 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 2,329 यूनिट्स ज़्यादा है।

YTD बिक्री (अप्रैल से जून 2025) – एक्सपोर्ट्स बने गेमचेंजर

सेगमेंटYTD FY25YTD FY24बदलाव
डोमेस्टिक 2W5,29,3445,82,497-9%
एक्सपोर्ट 2W4,19,4473,68,420+14%
कुल 2W बिक्री9,48,7919,50,917स्थिर
डोमेस्टिक CV1,05,4641,08,124-2%
एक्सपोर्ट CV56,98243,015+32%
कुल CV बिक्री1,62,4461,51,139+7%
कुल डोमेस्टिक6,34,8086,90,621-8%
कुल एक्सपोर्ट्स4,79,4294,11,435+16%
कुल बिक्री (2W+CV)11,11,23711,02,056+1%

YTD ग्रोथ के आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि Bajaj Auto का एक्सपोर्ट बिज़नेस फिलहाल कंपनी की ग्रोथ की रीढ़ बन चुका है। खासकर कमर्शियल व्हीकल्स में भारी एक्सपोर्ट ग्रोथ से कुल बिक्री में पॉजिटिव शिफ्ट आया है।

Scroll to Top