जून 2025 में लॉन्च हुई सभी बाइक और स्कूटर्स की लिस्ट: 99,000 से लेकर 48 लाख तक की रेंज!

All Bikes and scooter list launched in June 2025

All Bikes and scooter list launched in June 2025: जून 2025 भारत में टू-व्हीलर लॉन्च के लिहाज़ से काफी जबरदस्त रहा। एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर हाई-एंड अमेरिकन क्रूज़र्स तक, इस महीने कई सेगमेंट में बाइक्स लॉन्च हुईं। अगर आप भी नया टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन लेटेस्ट ऑप्शन्स पर एक नज़र जरूर डालें:

Apache RTRs ने मारी एंट्री नए कलर और फीचर्स के साथ

1000040230

TVS ने अपनी Apache RTR 200 4V को इस महीने अपडेट किया है। अब इसमें नया गोल्डन कलर इनवर्टेड फोर्क, सिंगल-पीस हैंडलबार और तीन नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसकी कीमत है ₹1,53,990 (ex-showroom)। वहीं, Apache RTR 160 2V को अब डुअल-चैनल ABS और OBD-2B के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत है ₹1,34,320

Read More: 2025 TVS Apache RTR 160: अब ड्यूल-चैनल ABS और नए फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत ₹1.34 लाख

Read More: TVS जल्द करेगी Apache RTR 160 और Apache RTR 180 का 2025 अपडेटेड वर्जन लॉन्च: मिलेंगे ये खास फीचर्स

Indian Motorcycles और Harley-Davidson ने पेश किए प्रीमियम क्रूज़र्स

1000040219

Indian Motorcycle ने अपनी पूरी 2025 रेंज इंडिया में लॉन्च की, जिसमें Chief, Chieftain, Challenger, Springfield, Pursuit और Roadmaster मॉडल शामिल हैं। कीमतें ₹23.52 लाख से शुरू होकर ₹48.49 लाख तक जाती हैं।

Also Read: 2025 के लिए Indian Motorcycles की नई प्राइस लिस्ट हुई जारी: देखें कौन सी बाइक कितने में मिलेगी

वहीं Harley-Davidson ने अपनी 2025 लाइनअप में X440 को शामिल रखा जिसकी कीमत ₹2,39,500 है, और सबसे महंगी बाइक Road Glide है, जिसकी कीमत है ₹42.30 लाख। इस बार Fat Bob को हटाकर Street Bob को लाया गया है।

Also Read: Harley-Davidson Fat Bob की हुई भारत से विदाई इस नई बाइक की वजह से

Also Read: सिर्फ ₹49,999 में Snap इलेक्ट्रिक स्कूटर: Odysse और Indofast की बड़ी साझेदारी

Z900 और Transalp: Big Bikes सेगमेंट की शान

1000040220

Kawasaki Z900 (2025) अब ₹9.52 लाख (ex-showroom) में आती है और इसमें नया हेडलाइट डिज़ाइन, ज्यादा फीचर्स और अपडेटेड लुक्स दिए गए हैं। इसका इंजन वही 948cc inline-four है, लेकिन अब पावर थोड़ा कम है।

Honda XL750 Transalp (2025) भी इसी महीने लॉन्च हुआ, कीमत है ₹10.99 लाख। इसमें 755cc का पावरफुल इंजन, स्मार्ट TFT डिस्प्ले, और 5 राइडिंग मोड्स मिलते हैं।

Also Read: Honda Transalp XL750 का 2025 मॉडल हुआ लॉन्च एग्रेसिव लुक और सिर्फ ₹11 लाख प्राइस के साथ

Yezdi Adventure और Triumph Speed T4 को मिले नए अवतार

1000040222

2025 Yezdi Adventure को नया ट्विन-पॉड हेडलाइट, सर्कुलर टेललाइट, बेहतर सीट और OBD-2B + E20 फ्यूल कंप्लायंस के साथ लॉन्च किया गया है। कीमत शुरू होती है ₹2,14,900 से

Triumph Speed T4 अब एक नए ‘Baja Orange’ कलर में उपलब्ध है, जिसकी कीमत है ₹2.05 लाख। स्पेसिफिकेशंस पहले जैसे ही हैं।

Suzuki GSX-8R और V-Strom 800 DE: अब और भी ज्यादा स्मार्ट

1000040223

Suzuki ने GSX-8R और V-Strom 800 DE को OBD-2B अपग्रेड के साथ पेश किया। कीमतें वही हैं: ₹9.25 लाख और ₹10.30 लाख। दोनों बाइक्स में 776cc parallel-twin इंजन, राइड मोड्स और क्विकशिफ्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Latest: 2025 Triumph Trident 660 भारत में जल्द होगी लॉन्च, अपडेट्स की भरमार!

सबसे अफॉर्डेबल लॉन्च: Bajaj Chetak 3001

1000040224 edited

इस महीने का सबसे बजट-फ्रेंडली लॉन्च रहा Bajaj Chetak 3001, जिसकी कीमत है ₹99,990 (ex-showroom)। इसमें बड़ा 3kWh बैटरी पैक, 127km रेंज और 35-लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है।

Also Read: Bajaj Chetak 3001 हुआ लॉन्च ₹1 लाख कीमत लेकिन टॉप स्पीड की हुई जमकर ट्रोलिंग

June 2025 Two-Wheeler Launches: Price Comparison Table

Vehicle NameTypeEngine / Battery SizePrice (Ex-showroom)
Bajaj Chetak 3001Electric Scooter3kWh Battery (127km Range)₹99,990
TVS Apache RTR 160 2VCommuter Motorcycle159.7cc, Single-Cylinder₹1,34,320
TVS Apache RTR 200 4VStreetfighter197.7cc, Oil-Cooled₹1,53,990
Yezdi Adventure (2025)ADV / Touring334cc, Liquid-Cooled₹2,14,900
Triumph Speed T4 (Baja Orange)Naked / Street Bike398cc (Same as before)₹2,05,000
Harley-Davidson X440Cruiser / Roadster440cc, Air-Oil Cooled₹2,39,500
Kawasaki Z900 (2025)Naked Performance Bike948cc, Inline-Four₹9,52,000
Suzuki GSX-8RSupersport776cc, Parallel-Twin₹9,25,000
Honda XL750 TransalpADV / Touring755cc, Parallel-Twin₹10,99,000
Suzuki V-Strom 800 DEADV / Off-Roader776cc, Parallel-Twin₹10,30,000
Harley-Davidson Road GlideLuxury CruiserMilwaukee-Eight 114₹42,30,000
Indian Chief Line-upClassic Cruiser1,890cc, V-Twin₹23,52,000+
Indian Roadmaster Line-upTouring Cruiser1,890cc / 1,834cc V-Twin₹48,49,000+

कब खरीदनी है नई बाइक?

जून 2025 में लॉन्च हुई इन बाइक्स और स्कूटर्स ने हर बजट और हर टाइप के राइडर को कुछ न कुछ ऑफर किया है। चाहे आप एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहें या फिर सुपर प्रीमियम क्रूज़र इस महीने की रेंज वाकई इम्प्रेसिव रही है।

Scroll to Top