
Xiaomi Watch S4 41mm and Smart Band 10 officially launched: Xiaomi ने अपनी स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड की नई रेंज को लॉन्च कर दिया है। Human x Car x Home इवेंट के दौरान Xiaomi Watch S4 41mm और Smart Band 10 को ऑफिशियली पेश किया गया। दोनों डिवाइसेज़ अपने सेगमेंट में कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आते हैं जैसे AI-पावर्ड हेल्थ ट्रैकिंग, AMOLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ।
Highlights
- Xiaomi Watch S4 41mm की शुरुआती कीमत करीब ₹12,000 से शुरू
- 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले और 8 दिन तक की बैटरी लाइफ
- Xiaomi Smart Band 10 में AI बेस्ड स्विम स्ट्रोक डिटेक्शन फीचर
- दोनों डिवाइसेज़ 5ATM वाटर रेसिस्टेंट और HyperOS 2 सपोर्टेड
Xiaomi Watch S4 41mm: स्टाइल के साथ स्मार्टनेस

Xiaomi Watch S4 का यह 41mm वर्जन कॉम्पैक्ट यूज़र्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें 1.32-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 1500nits की ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्मार्टवॉच स्टेनलेस स्टील फ्रेम में आती है और इसमें 4-LED + 4PD हार्ट रेट मॉड्यूल लगा है, जो हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस, स्लीप और मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैक करता है।
यह HyperOS 2 पर रन करती है और इसमें नया Xring T1 चिप दिया गया है, जो पुराने मॉडल से 35% ज्यादा पावर एफिशिएंट है। स्मार्टवॉच में 150 से भी ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं, जिसमें रियल-टाइम स्विम हार्ट रेट ट्रैकिंग भी शामिल है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 320mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज होने पर करीब 8 दिन तक चलती है।
Read More: क्या Google का Call Screening फीचर इंडिया में आ रहा है? जानिए क्या होगा खास
Xiaomi Watch S4 41mm Variants and Pricing

Variant Type | Strap Material | Price (CNY) | Price (Approx. INR) |
---|---|---|---|
Basic | TPU (Black, Mint Green) | 999 | ₹12,000 |
Mid | Leather | 1,199 | ₹14,300 |
Premium | Milanese | 1,499 | ₹18,000 |
Xiaomi Smart Band 10: AI के साथ अब हेल्थ मॉनिटरिंग और बेहतर
Smart Band 10 अब सिर्फ एक फिटनेस ट्रैकर नहीं रहा। इसमें 1.72-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1500nits ब्राइटनेस और ऑटो-ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। इसमें AI पावर्ड स्विम स्ट्रोक डिटेक्शन दिया गया है, जो स्विमिंग ट्रैकिंग को और भी एडवांस बनाता है।

इसमें 9-axis सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ट्रैकर और एक्सपर्ट-गाइडेड स्लीप एनालिसिस फीचर्स मिलते हैं। Band 10 को Xiaomi के AIoT सिस्टम से कनेक्ट करके आप अपने PC, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज़ या EV तक कंट्रोल कर सकते हैं।
बैटरी भी काफी दमदार है। 233mAh की बैटरी से इसे एक बार चार्ज करने पर 21 दिन तक चलाया जा सकता है, और Always-on Display के साथ भी ये 9 दिन तक आराम से चलेगा।
Read More: Redmi K Pad लॉन्च: में 9400+ चिपसेट, 16GB RAM और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आया पावरफुल टेबलेट
Xiaomi Smart Band 10 Variants and Pricing
Variant | Color Options | Price (CNY) | Price (Approx. INR) |
---|---|---|---|
Standard | Midnight Black, Glacier Silver, Mystic Rose | 269 | ₹3,200 |
Ceramic Edition | Exclusive Build | 379 | ₹4,500 |
आखिर में…
Xiaomi ने एक बार फिर साबित किया है कि टेक्नोलॉजी को स्टाइलिश और अफोर्डेबल तरीके से यूज़र्स तक पहुंचाना उसके DNA में है। Watch S4 41mm जहां स्मार्टवॉच मार्केट में एक प्रीमियम ऑप्शन है, वहीं Smart Band 10 बजट में हाई-एंड फिटनेस फीचर्स ऑफर करता है। भारत में इनकी लॉन्चिंग को लेकर अब यूज़र्स की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!