Hero MotoCorp की मई 2025 सेल्स रिपोर्ट: Splendor और Vida ने दिखाई दमदार परफॉर्मेंस

1000039930

Hero MotoCorp may 2025 sale reports: Hero MotoCorp ने मई 2025 में 4,88,499 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 2.11% की ग्रोथ है। Hero की इस महीने की परफॉर्मेंस में कुछ बाइक्स और स्कूटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया, तो कुछ मॉडल्स ने उम्मीद से कम सेल दर्ज की।

Highlights

  • Splendor बना हीरो का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल: 3.10 लाख यूनिट्स
  • Vida EV की सेल में 129% का जबरदस्त उछाल
  • Glamour, Xpulse और Mavrick जैसे मॉडल्स ने किया निराश

टॉप सेलर्स: Splendor, HF Deluxe और Vida

1000039933

महीने की शुरुआत Hero Splendor के जलवे से हुई, जिसकी बिक्री 3,10,335 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले साल की तुलना में इसमें 1.86% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। Splendor के बाद दूसरा सबसे बिकने वाला मॉडल रहा HF Deluxe, जिसने 1,07,768 यूनिट्स के साथ 23.67% की YoY ग्रोथ दिखाई।

125cc कैटेगरी में Xtreme 125R ने अच्छा प्रदर्शन किया और 16,602 यूनिट्स की बिक्री के साथ 15.89% की ग्रोथ दर्ज की।

Hero की EV रेंज में Vida सबसे ज़्यादा चमकी, जिसकी बिक्री 129.70% उछलकर 8,361 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 3,640 यूनिट्स था।

Also Read: 2025 Aprilia RS 125 GP Replica हुई लॉन्च, बाइक में मिलेगा MotoGP जैसा दम

स्कूटर सेगमेंट: Destini और Pleasure ने दिखाई तेजी

1000039927

स्कूटर कैटेगरी में Destini 125 ने शानदार वापसी की, जिसकी बिक्री 15,018 यूनिट्स रही, जो कि 31.41% ज्यादा है। वहीं, Pleasure स्कूटर की बिक्री 8,128 यूनिट्स तक पहुंची, जिसमें 29.53% की ग्रोथ देखने को मिली।

हालांकि, Maestro स्कूटर ने इस महीने कोई सेल नहीं दर्ज की, जबकि मई 2024 में इसकी 14 यूनिट्स बिकी थीं।

डिप में गए मॉडल्स: Glamour, Xpulse और Karizma

1000039926

Hero के कुछ पॉपुलर लेकिन प्रीमियम मॉडल्स इस महीने भारी गिरावट के शिकार रहे।

Glamour की बिक्री 95.21% गिरकर सिर्फ 911 यूनिट्स पर आ गई। वहीं,
Xpulse ने 2,407 यूनिट्स के साथ 29.89% की गिरावट देखी।
Xtreme 160/200 सीरीज ने 49.27% की गिरावट के साथ सिर्फ 623 यूनिट्स बेचीं।

सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली Karizma 210 में, जिसकी बिक्री सिर्फ 72 यूनिट्स रही, जो कि 89.14% की गिरावट है।
नया लॉन्च हुआ Xtreme 250R इस महीने अपनी पहली 477 यूनिट्स की बिक्री के साथ शुरुआत कर चुका है।

वहीं, Mavrick 440 की परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रही, जिसकी बिक्री पिछले साल के 791 यूनिट्स से घटकर इस बार सिर्फ 5 यूनिट्स रह गई।

Also Read: TVS की मई सेल्स में Jupiter की तूफानी रफ्तार! Apache, Raider और Sport को पीछे छोड़ बना TVS का No.1 स्कूटर

Hero MotoCorp की स्ट्रैटेजी काम कर रही है?

जहां एक ओर कुछ मॉडल्स जैसे Karizma और Mavrick 440 की परफॉर्मेंस कंपनी के लिए चिंता का कारण बन सकती है, वहीं Splendor, HF Deluxe, और Vida जैसे बेस्टसेलर्स ने कंपनी की सेल्स को संभाले रखा है।

Hero का फोकस फिलहाल कॉस्ट-इफेक्टिव कम्यूटर बाइक और इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर बना हुआ है, और Vida की मजबूत ग्रोथ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

आने वाले महीनों में Hero को जरूरत है अपने प्रीमियम और एंट्री-लेवल स्कूटर्स को नए सिरे से रिफ्रेश करने की, ताकि वो सभी सेगमेंट्स में बराबरी से मुकाबला कर सके।

Scroll to Top