
TVS Motors May 2025 Sale Reports: TVS मोटर्स ने मई 2025 की टू-व्हीलर बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है, और एक बार फिर TVS Jupiter ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। Apache और Raider जैसे पॉपुलर बाइक्स को पीछे छोड़ते हुए, Jupiter ने करीब 32% मार्केट शेयर हासिल किया है और कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है।
Highlights
- मई 2025 में TVS Jupiter की 97,606 यूनिट्स बिकीं
- Apache, XL, Raider और iQube रहे टॉप 5 में
- TVS Ronin की बिक्री में 179% की जबरदस्त ग्रोथ
- कुल 3.09 लाख यूनिट्स की हुई बिक्री
Jupiter फिर बना ग्राहकों की पहली पसंद

मई 2025 में TVS Jupiter की कुल 97,606 यूनिट्स बिकीं, जिससे ये TVS की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर बन गई। हालांकि सालाना आधार पर बिक्री में 4.86% की हल्की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी Jupiter ने कंपनी की कुल बिक्री में 31.70% का बड़ा हिस्सा अकेले कब्जे में रखा।
Also Read: KTM 390 Adventure X बंद, जल्द आने वाला है नया X ‘Plus’ वेरिएंट
Apache और XL ने बनाए अपने टॉप पोजिशन

दूसरे नंबर पर TVS Apache रही, जिसकी 49,099 यूनिट्स बिकीं, ये बिक्री पिछले साल की तुलना में 7.60% ज्यादा रही। तीसरे नंबर पर रहा TVS XL, जिसकी 37,264 यूनिट्स बिकीं। हालांकि इसमें 3.83% की गिरावट देखी गई।
Raider और Sport के लिए मायूस करने वाला महीना

एक समय की पॉपुलर बाइक TVS Raider की बिक्री में 18% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, और मई में केवल 35,401 यूनिट्स बिकीं। वहीं TVS Sport को सिर्फ 11,822 ग्राहक मिले, जो पिछले साल की तुलना में 8.32% कम हैं।
Ronin ने किया सबको हैरान, बिक्री में 179% का उछाल
TVS Ronin इस बार लिस्ट में सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज करने वाली बाइक रही। इसकी बिक्री में 179.27% का जबरदस्त उछाल आया और मई में 4,770 यूनिट्स बिकीं। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट की Apache 310 को सिर्फ 208 यूनिट्स के साथ आखिरी पोजिशन मिली।
Also Read: 2025 TVS Apache RTR 160: अब ड्यूल-चैनल ABS और नए फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत ₹1.34 लाख
TVS बाइक बिक्री रिपोर्ट: मई 2025
# | मॉडल | यूनिट्स बिकीं | सालाना बदलाव |
---|---|---|---|
1 | TVS Jupiter | 97,606 | -4.86% |
2 | TVS Apache | 49,099 | +7.60% |
3 | TVS XL | 37,264 | -3.83% |
4 | TVS Raider | 35,401 | -17.73% |
5 | TVS iQube | 27,642 | +0.14% |
6 | TVS NTorq | 25,205 | -0.70% |
7 | TVS Sport | 11,822 | -8.32% |
8 | TVS Radeon | 10,315 | -1.43% |
9 | TVS Zest | 8,069 | +0.10% |
10 | TVS Ronin | 4,770 | +179.27% |
11 | TVS Star City | 1,886 | N/A |
12 | TVS Apache 310 | 208 | -25.45% |
कुल बिक्री में हल्का उछाल
TVS Motors ने मई 2025 में कुल 3,09,287 यूनिट्स टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि कुछ मॉडलों की बिक्री में गिरावट आई, कुछ जैसे Jupiter, Apache और Ronin ने कंपनी के नंबर को मजबूती से खड़ा रखा।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!