
American cruiser ब्रांड Indian Motorcycle ने भारत के लिए अपनी 2025 की लाइनअप की कीमतें अनाउंस कर दी हैं। इस लिस्ट में Chief से लेकर Roadmaster तक सभी मॉडल शामिल हैं। हालांकि ये सभी बाइक्स made-to-order बेसिस पर मिलेंगी, कंपनी ने हर सीरीज के स्टार्टिंग प्राइस ही शेयर किए हैं।
Highlights
- Indian Chief की शुरुआती कीमत ₹23.52 लाख
- टॉप-एंड Roadmaster मॉडल की कीमत ₹48.49 लाख तक
- Scout सीरीज भारत में साल के अंत में होगी लॉन्च
- FTR मॉडल अब ग्लोबली बंद कर दिया गया है
Indian Motorcycle 2025 Lineup: Engine और Variants की पूरी डिटेल
Model Series | Starting Price (Ex-Showroom) | Engine Options | Torque Output |
---|---|---|---|
Chief Series | ₹23.52 लाख | 1,890cc Air-cooled | 156Nm @ 3,000rpm |
Challenger Series | ₹36.12 लाख | 1,768cc / 1,834cc Liquid-cooled | 178Nm / 181.4Nm @ 3,800rpm |
Chieftain Series | ₹37.11 लाख | 1,890cc Air-cooled / 1,834cc Liquid-cooled | 171Nm / 181.4Nm |
Springfield Series | ₹37.87 लाख | 1,890cc Air-cooled | 171Nm @ 3,000rpm |
Pursuit Series | ₹43.19 लाख | 1,768cc / 1,834cc Liquid-cooled | 178Nm / 181.4Nm |
Roadmaster Series | ₹48.49 लाख | 1,890cc Air-cooled | 156Nm @ 3,000rpm |
Chief, Chieftain और Challenger में क्या मिलेगा नया?

Chief सीरीज में 6 वेरिएंट्स मिलेंगे जैसे Chief Dark Horse, Super Chief Limited वगैरह। सभी Chief बाइक्स में एक ही इंजन मिलेगा लेकिन स्टाइल और साइकिल पार्ट्स अलग होंगे।
Read More: मई 2025 में सबसे ज्यादा बिके ये 5 स्कूटर: Honda Activa का जलवा कायम

Challenger सीरीज में 112 Pack के साथ मिलने वाले वेरिएंट्स को बड़ा इंजन मिलता है, 1,834cc का पावरफुल मोटर जो ज्यादा टॉर्क देता है। Challenger Elite वर्जन एक लिमिटेड एडिशन है जिसमें खास पेंट स्कीम और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
Pursuit और Roadmaster: Super Cruiser Lovers के लिए

Pursuit सीरीज, जो की second most premium लाइनअप है, वो भी Challenger की तरह 112 Pack इंजन ऑप्शन के साथ आती है। वहीं Roadmaster, Indian Motorcycle की फ्लैगशिप बाइक है, जिसमें स्टाइल, क्रूजिंग कम्फर्ट और पुराने स्कूल वाली V-twin वाइब्स सब कुछ है।
Scout की होगी नई एंट्री, FTR अब नहीं मिलेगा

Indian Motorcycle ने कन्फर्म किया है कि वो नई Scout सीरीज को भारत में 2025 के अंत तक लॉन्च करेगी। लेकिन, FTR मॉडल को ग्लोबली बंद कर दिया गया है क्योंकि उसकी बिक्री उम्मीद से कम थी।
Indian की डीलरशिप फिलहाल केवल 6 शहरों में है: Chandigarh, New Delhi, Ahmedabad, Bengaluru, Chennai और Kochi। किसी भी मॉडल की availability या waiting period जानने के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!