
Samsung अपने गैलेक्सी फोल्डेबल्स लॉन्च से पहले ही एक नया प्रोडक्ट मार्केट में उतारने जा रहा है। जी हां, बात हो रही है Galaxy Buds Core की, जो अब 27 जून को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पहले ये उम्मीद की जा रही थी कि ये Galaxy Unpacked इवेंट में पेश होंगे, लेकिन अब कंपनी ने चुपचाप इनकी लॉन्च डेट को प्रीपोन कर दिया है।
Galaxy Buds Core Top Highlights
- Galaxy Buds Core की बिक्री 27 जून से Amazon पर शुरू होगी
- Galaxy Unpacked इवेंट से पहले हो रही है इनकी लॉन्चिंग
- ANC और Galaxy AI फीचर्स के साथ आ सकते हैं ये TWS
- ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में होंगे उपलब्ध
Amazon पर शुरू होगी Galaxy Buds Core की सेल
Samsung ने Amazon India पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च की है, जिसमें बताया गया है कि Galaxy Buds Core 27 जून दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसका मतलब है कि लॉन्च भी इसी दिन एक सॉफ्ट लॉन्च के रूप में हो सकता है।
पेज पर ज़्यादा डिटेल्स नहीं दी गई हैं, लेकिन ये कन्फर्म है कि खरीदारी के लिए Amazon इनका ऑफिशियल चैनल होगा।
Read More: CMF Buds 2a भारत में खरीद के लिए उपलब्ध, मिलेंगे ज़बरदस्त फीचर्स सिर्फ ₹2,199 में
पहले ये उम्मीद थी कि Galaxy Buds Core को 9 जुलाई को Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में पेश किया जाएगा, लेकिन इस नई अपडेट ने उस अफवाह पर फुल स्टॉप लगा दिया है। बता दें, Galaxy Buds Core को कुछ समय के लिए Samsung UAE की वेबसाइट पर लिस्ट भी किया गया था, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आए थे।
ANC और Galaxy AI के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Buds Core दो कलर ऑप्शन — ब्लैक और वाइट में लॉन्च होंगे। इनका डिज़ाइन IP54 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे ये डस्ट और वॉटर स्प्लैश-रेसिस्टेंट होंगे। हर ईयरबड पर टच कंट्रोल सेंसर भी हो सकता है जिससे यूज़र ANC मोड, कॉल रिसीव या ट्रैक चेंज कर पाएंगे।
Galaxy Buds Core में मिलने वाले संभावित फीचर्स में शामिल हैं:
Specifications | Details |
---|---|
Noise Cancellation | Active Noise Cancellation (ANC) |
AI फीचर्स | Galaxy AI सपोर्ट जैसे Live Translate, Interpreter Mode |
Bluetooth Version | Bluetooth 5.4 |
Audio Codecs | AAC, SBC, Samsung Scalable Codec |
Earbud Battery | 100mAh (प्रत्येक ईयरबड) |
Case Battery | 500mAh |
Durability Rating | IP54 (Earbuds), Not Confirmed (Case) |
AI फीचर्स के ज़रिए यूज़र्स को रियल-टाइम ट्रांसलेशन का भी फायदा मिल सकता है, बशर्ते वो इन्हें Galaxy फोन से पेयर करें। Galaxy Buds Core को Galaxy Buds FE के सक्सेसर के रूप में देखा जा रहा है।
Also Read: Vivo X Fold 5: धमाकेदार फोल्डेबल फोन जो अब iPhone और Apple Watch से भी कनेक्ट होगा
Samsung ने ये साबित कर दिया है कि वो अपने फोल्डेबल इवेंट से पहले ही अपने TWS लाइनअप को मज़बूत बनाना चाहता है। अब देखना ये है कि इन Buds Core की कीमत क्या होती है और ये Galaxy Buds FE की तरह हिट होते हैं या नहीं।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!