
Xiaomi ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि वह 26 जून को चीन में एक मेगा लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा, जिसमें नए स्मार्टफोन, टैबलेट्स, इलेक्ट्रिक कार और कई AI-बेस्ड गैजेट्स से पर्दा उठाया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी अपने AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस भी लॉन्च करेगी, जो सीधे तौर पर Meta के Ray-Ban ग्लासेस को टक्कर देंगे।
Highlights
- Xiaomi AI Glasses होंगे 26 जून को लॉन्च
- स्मार्ट ग्लासेस में हो सकता है इनबिल्ट कैमरा और ऑडियो
- Mix Flip 2, Redmi K80 Ultra, और Xiaomi YU7 SUV भी होंगे पेश
- इवेंट में Watch S4, Smart Band 10 और नई TWS भी आएंगी
Meta को टक्कर देने आ रहे हैं Xiaomi के AI Smart Glasses
Xiaomi ने Weibo पर पोस्ट कर बताया कि उनके AI Glasses 26 जून को शाम 7 बजे (4:30 PM IST) लॉन्च होंगे। टीज़र में ग्लासेस को पहने एक यूज़र को दिखाया गया है, जिसमें सामने की तरफ इनबिल्ट कैमरे नज़र आते हैं। कंपनी ने टीज़र वीडियो में यह भी दिखाया कि कैसे इन स्मार्ट ग्लासेस से फर्स्ट-पर्सन व्यू वीडियो शूट किए जा सकते हैं।
Xiaomi के ये AI ग्लासेस दिखने में काफी मॉडर्न लगते हैं और इनमें शायद इनबिल्ट ऑडियो मॉड्यूल भी मिलेगा। इनका सीधा मुकाबला Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस से होने वाला है। साथ ही Apple और Google भी इसी सेगमेंट में जल्द AI वेयरेबल्स ला सकते हैं।
Read More: CMF Buds 2a भारत में खरीद के लिए उपलब्ध, मिलेंगे ज़बरदस्त फीचर्स सिर्फ ₹2,199 में
एक साथ कई बड़े प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च
इस मेगा इवेंट में Xiaomi इन स्मार्ट ग्लासेस के साथ Mix Flip 2, Redmi K80 Ultra, Pad 7S Pro और Redmi K Pad भी पेश करेगा। इसके अलावा, कंपनी पहली बार अपनी इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को भी अनवील करने वाली है।
साथ में लॉन्च होंगे कुछ नए स्मार्ट गैजेट्स जैसे:
प्रोडक्ट्स | कैटेगरी |
---|---|
Smart Band 10 | फिटनेस ट्रैकर |
Watch S4 (41mm) | स्मार्टवॉच |
Open Earphones Pro | प्रीमियम TWS |
Mix Flip 2: फ्लैगशिप स्पेक्स के साथ फोल्डेबल फोन
Mix Flip 2 की बात करें तो इसमें 4.01-इंच कवर डिस्प्ले और 6.86-इंच इनर फोल्डेबल डिस्प्ले होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 5,165mAh बैटरी, और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Xiaomi इसे “फोल्डेबल सेगमेंट में गेम चेंजर” बता रही है।

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!