मई 2025 की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट आई सामने: Hero और Honda ने खाया आधा मार्केट

Hero honda completely washed out other brands in May 2025 sales

Highlights:

  • Hero Splendor Plus बनी मई 2025 की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक
  • Honda Shine और HF Deluxe ने भी मारी लिस्ट में एंट्री
  • TVS Apache और Bajaj Pulsar ने YoY ग्रोथ में दिखाया दम

Top 5 Best-Selling Bikes in May 2025

SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) की लेटेस्ट रिपोर्ट में मई 2025 के टॉप 5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट सामने आई है, जिसमें Hero ने सबसे ज़्यादा धूम मचाई है। Hero Splendor Plus फिर से नंबर 1 पर रही, और लगभग 3 लाख यूनिट्स बेचकर सबको पीछे छोड़ दिया।

Bike NameMay 2025April 2025May 2024YoY Growth
Hero Splendor Plus2,91,7081,85,6352,76,7775.39%
Honda Shine 1251,48,2881,49,4751,26,90716.84%
Hero HF Deluxe + HF1001,07,76841,64587,14323.66%
Bajaj Pulsar 125 Range78,98879,20174,0726.63%
TVS Apache 150-200cc49,09945,63337,90629.52%

Splendor Plus हमेशा की तरह रही नंबर 1

1000039455

Splendor Plus की बिक्री में अप्रैल की तुलना में 51.14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसकी मई में कुल 2,91,708 यूनिट्स बिकीं। वहीं पिछले साल मई में यही आंकड़ा 2,76,777 यूनिट्स था। अप्रैल 2025 में कुछ प्लांट्स के मेन्टेनेन्स के चलते प्रोडक्शन रुका था, जिस वजह से मई में भारी उछाल देखने को मिला।

दूसरे पर रही Honda Shine 125

1000039457

Honda Shine 125 इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। मई 2025 में इसके 1,48,288 यूनिट्स बिके जो पिछले साल की तुलना में 16.84% ज़्यादा है। हालांकि, अप्रैल के मुकाबले मामूली 0.79% की गिरावट आई।

HF Deluxe ने दिखाई 158.7% की growth

1000039459

Hero HF Deluxe, जिसमें HF100 के आंकड़े भी शामिल हैं, ने 1,07,768 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान पाया। इसकी बिक्री में अप्रैल से मई के बीच 158.7% का जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ। पिछले साल मई की तुलना में 23.66% की बढ़त हुई।

Bajaj Pulsar 125 की सेल गिरी

1000039456

Bajaj Pulsar की 125cc रेंज (Pulsar 125, N125, NS125) ने 78,988 यूनिट्स बेचकर चौथा स्थान हासिल किया। अप्रैल के मुकाबले मामूली 0.26% की गिरावट ज़रूर दिखी, लेकिन पिछले साल के मुकाबले 6.63% की अच्छी ग्रोथ रही।

Read More: रॉयल एनफील्ड की 9 सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक्स की सेल रिपोर्ट आई सामने: इस बाइक ने दिखाई 85% की ग्रोथ

Apache बाइक्स ने भी किया अच्छा प्रदर्शन

TVS Apache 150-200cc रेंज की बाइक्स – जैसे Apache RTR 160 2V, 4V, RTR 180 और 200 4V – की मई में कुल 49,099 यूनिट्स बिकीं। अप्रैल के मुकाबले इसमें 7.59% और पिछले साल मई की तुलना में 29.52% की तेज़ ग्रोथ रही।

अब देखना ये होगा कि जून में TVS Apache का अपडेटेड वर्जन आने के बाद क्या ये आंकड़े और ऊपर जाते हैं या Hero की पकड़ और मजबूत होती है।

Scroll to Top