
Highlights:
- Hero Xtreme 125R पर ₹10,000 तक का कैशबैक, Passion Plus पर ₹5,000 तक की छूट
- दोनों बाइक्स Flipkart और Amazon पर भी उपलब्ध
- ऑफर्स 30 जून 2025 तक पूरे भारत में वैलिड हैं
30 जून तक है वैलेडिटी
Hero MotoCorp ने अपनी दो पॉपुलर बाइक्स: Xtreme 125R और Passion Plus पर शानदार ऑफर्स का ऐलान किया है। ये ऑफर्स पूरे भारत में मान्य हैं और 30 जून 2025 तक वैलिड रहेंगे। खास बात ये है कि इन बाइक्स को आप Flipkart और Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी खरीद सकते हैं जहां आपको कई तरह के एक्स्ट्रा डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल सकते हैं।
Xtreme 125R: स्पोर्टी बाइक, दमदार छूट

Xtreme 125R एक 125cc की स्पोर्टी और यूथ-फोकस्ड बाइक है जो 81.53kmpl की माइलेज और तेज एक्सेलरेशन के लिए जानी जाती है। Xtreme 125R खरीदने पर आपको कई फायदे दिए जा रहे हैं। HDFC Bank, Bank of Baroda और RBL Bank जैसी फाइनेंशियल कंपनियां 6.99% की कम ब्याज दर पर फाइनेंस दे रही हैं।
इसके साथ-साथ ₹3,000 तक का कैश बोनस और ₹10,000 तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। ये सभी ऑफर्स Amazon और Flipkart पर भी लागू हैं, यानी ऑनलाइन खरीदारी पर भी उतना ही फायदा मिलेगा।
Variant | Ex-Showroom Price (Delhi) |
---|---|
IBS | ₹98,425 |
ABS | ₹1,02,100 |
Passion Plus: बजट फ्रेंडली ऑप्शन, आसान डाउनपेमेंट

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो Hero Passion Plus एक सही ऑप्शन हो सकता है। इसमें 7.99% ब्याज दर पर फाइनेंस मिल रहा है और सिर्फ ₹7,999 की डाउनपेमेंट में बाइक घर ला सकते हैं। साथ ही ₹5,000 तक का कैशबैक भी कुछ बैंक कार्ड्स पर दिया जा रहा है। EMI का ऑप्शन भी क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्ड्स पर उपलब्ध है।
Passion Plus, Hero की भरोसेमंद और माइलेज फ्रेंडली 100cc बाइक है जो Splendor से इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आती है, और कम मेंटेनेंस चाहने वालों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है।
Variant | Ex-Showroom Price (Delhi) |
---|---|
i3s Drum Brake | ₹79,901 |
Drum OBD-2B | ₹81,651 |
Read More: 15 साल से पुराने बाइक्स को नहीं मिलेगा पेट्रोल: 1 जुलाई से लागू हो रहा ये नियम

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!