
Nothing Phone 3 का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है! कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि नया स्मार्टफोन 1 जुलाई को लॉन्च होगा, और अब इसके कैमरा सेटअप को लेकर भी दिलचस्प डिटेल सामने आई है। इस बार Nothing ने कैमरा सेक्शन में बड़ा अपग्रेड दिया है जो इसे अपने प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन से टक्कर लेने लायक बनाता है।
Highlights
- Nothing Phone 3 में मिलेगा 50MP का Periscope Telephoto कैमरा
- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में होंगे तीन 50MP सेंसर्स
- 1 जुलाई को Nothing Phone 3 के साथ Headphone 1 भी होगा लॉन्च
- 5 साल के Android OS अपडेट्स और 7 साल की सिक्योरिटी सपोर्ट की गारंटी
50MP Periscope Telephoto कैमरा से क्या होगा खास?
Nothing ने अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर टीज़र जारी करके बताया कि Phone 3 में एक नया 50MP Periscope Telephoto कैमरा सेंसर मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करेगा। टीज़र इमेज में कैमरा यूनिट की एक झलक भी दी गई है, जिसमें स्क्रू और शार्प लाइन्स के साथ डिवाइस का इंडस्ट्रियल डिजाइन भी दिखाई दे रहा है।
यह नया कैमरा सेटअप पुराने Nothing Phone 2 से काफी बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें केवल डुअल कैमरा यूनिट थी। अब Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा:
- 50MP मेन कैमरा
- 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक होगा फ्लैगशिप लेवल अपग्रेड

अगर लीक रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो Phone 3 में 6.7-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो 1.5K रेजोल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में 5,150mAh बैटरी होगी जो 100W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकती है।
Read More: Xiaomi Mix Flip 2 लॉन्च: दमदार कैमरा, 1TB स्टोरेज और वायरलेस चार्जिंग के साथ आया नया फोल्डेबल
Snapdragon 8s Gen 4 से मिलेगी तगड़ी परफॉर्मेंस
Nothing पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि Phone 3 में नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होगा, जो इसे एक दमदार फ्लैगशिप डिवाइस बनाएगा। साथ ही कंपनी ने वादा किया है कि इसे 5 साल तक Android OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी पैचेस मिलते रहेंगे।
लॉन्च के साथ ही धमाल मचाएगा Phone 3
Nothing Phone 3 को कंपनी 1 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च करेगी, साथ में नया Nothing Headphone 1 भी पेश किया जाएगा। फोन का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और अपडेट पॉलिसी को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह प्रीमियम यूज़र्स के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।
Nothing Phone 2 vs Nothing Phone 3 Specs Comparison Table
Specs | Nothing Phone 2 | Nothing Phone 3 (Expected) |
---|---|---|
Rear Camera | 50MP (Main) + 50MP (Ultra-wide) | 50MP (Main) + 50MP (Ultra-wide) + 50MP (Periscope) |
Front Camera | 32MP | 50MP |
Processor | Snapdragon 8+ Gen 1 | Snapdragon 8s Gen 4 |
RAM | 8GB / 12GB | Up to 16GB |
Storage | 128GB / 256GB / 512GB | Expected 256GB / 512GB |
Display | 6.7-inch AMOLED, 120Hz | 6.7-inch LTPO OLED, 1.5K Resolution |
Battery | 4,700mAh, 45W Charging | 5,150mAh, 100W Charging |
OS Updates | 3 Years | 5 Years + 7 Years Security |
Charging | Wired + Wireless + Reverse | Wired + Wireless + Reverse (Fast) |
Price | ₹44,999 | ₹90,000 (Expected) |

Hello दोस्तो! मुझे बाइक्स और टेक गैजेट्स के बारे में जानना और उनके बारे में लिखना बहुत पसंद है। मुझे टेक वर्ल्ड के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में यूजर्स को बताना काफी अच्छा लगता है।
पिछले 2 साल से मै टेक और ऑटोमोबाइल के बारे में लिख रहा हूं। मेरी प्रोफ़ाइल को वक्त देने के लिए आपका धन्यवाद!